Friday, September 20, 2024
MGU Meghalaya
HomeखेलDPL T20 2024: Purani delhi 6 ने North Delhi Strikers को 20...

DPL T20 2024: Purani delhi 6 ने North Delhi Strikers को 20 रन से हराया, प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंची पुरानी दिल्ली टीम

DPL T20 2024: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2024 के 17वें मुकाबले में पुरानी दिल्ली 6 की टीम ने इस सीजन की तीसरी दर्ज की। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पुरानी दिल्ली 6 ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 20 रन से हरा दिया। मंगलवार को मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ओल्ड दिल्ली 6 ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स 20 ओवर में 7 विकेट पर 172 रन ही बना सकी।

पुरानी दिल्ली की टीम ने की वापसी | DPL T20 2024

अर्पित राणा 42 (26 गेंद) और सनत सांगवान 47 (28 गेंद) ने तूफानी पारियां खेली, इससे बाद मयंक गुसाईं ने पांच छक्के लगाकर पुरानी दिल्ली 6 को 20 ओवर में 192/6 तक पहुंचाने में मदद की। इसके जवाब में नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स 172/7 रन ही बना सकी। 193 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की शुरुआत खराब रही। पुरानी दिल्ली 6 के लिए आयुष सिंह ने शानदार गेंदबाजी की। पुरानी दिल्ली के लिए आयुष सिंह ने चार ओवर में 27 रन देकर पांच विकेट लिए। डीपीएल में किसी भी गेंदबाज का यह पहला पांच विकेट हॉल है।

चौथे स्थान पर पहुंची पुरानी दिल्ली की टीम | DPL T20 2024

बता दें कि पुरानी दिल्ली 6 अंक तालिका में 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। उनका अगला मुकाबला गुरुवार को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित श्री अरुण जेटली स्टेडियम में ईस्ट दिल्ली राइडर्स से होगा। पिछले कुछ मुकाबले में पुरानी दिल्ली की टीम ने वापसी की है।

ये भी पढ़ें: DPL 2024, SDS vs PD6: साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स बनाम पुरानी दिल्ली 6 का मुकाबला आज, यहां देखें फ्री में मैच

- Advertisment -
Most Popular