DPL 2024: वेस्ट दिल्ली लायंस बनाम ईस्ट दिल्ली राइडर्स का मुकाबला आज, फैंस उत्साहित

0
493
DPL 2024

DPL 2024: दिल्ली प्रीमियर लीग के 10वें मैच में वेस्ट दिल्ली लायंस का मुकाबला ईस्ट दिल्ली राइडर्स से होगा। यह मुकाबला शुक्रवार यानी 23 अगस्त को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच टीवी पर इन मुकाबलों का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 चैनल पर होगा। सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर फैंस फ्री में देख सकेंगे।

DPL 2024

वेस्ट दिल्ली लायंस की टीम करेगी वापसी

वेस्ट दिल्ली लायंस की टीम का अभी तक शानदार प्रदर्शन रहा है। हालांकि, पिछले मैच में पुरानी दिल्ली से हार का सामना करना पड़ा था। हार के बाद टीम के ऑनर डॉ. राजन चोपड़ा ने कहा कि मैच में हार जीत लगी रहती है। हम इस मैच की गलती से सीख लेंगे। उन्होने ये भी भरोसा दिलाया कि टीम दमदार वापसी करेगी।

Screenshot 2024 08 23 142339

ईस्ट दिल्ली राइडर्स का प्रदर्शन रहा है शानदार

बता दें कि ईस्ट दिल्ली राइडर्स का अभी तक शानदार प्रदर्शन रहा है। अपने तीन मुकाबलों में से तीन ही मैच में जीत दर्ज की है। वेस्ट दिल्ली की टीम के पास वापसी करने का मौका है। हालांकि, ईस्ट दिल्ली को हराना आसान नहीं होगा। देखना होगा कि आज के मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है।

ये भी पढ़ें: DPL 2024: आज सेंट्रल दिल्ली किंग्स का मुकाबला पुरानी दिल्ली 6 से, यहां देखें फ्री में मैच