Ganga Saptami 2023 के दिन जरूर करें मां गंगा की पूजा, जानिए गंगा स्नान का महत्व

0
529
Ganga Saptami 2023

Ganga Saptami 2023 : सनातन धर्म में गंगा सप्तमी का अत्यधिक महत्व है। इस साल गंगा सप्तमी 27 अप्रैल को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मां गंगा की उत्पत्ति हुई थी। इसलिए देश के कई राज्यों में इसे गंगा जयंती (Ganga Saptami 2023) के नाम से जाना जाता हैं। इस दिन माता गंगा की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही गंगा स्नान और दान-पुण्य भी किया जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Ganga Saptami 2023 : गंगा सप्तमी पर बन रहे है अद्भुत योग, जानिए तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

जानिए गंगा स्नान का महत्व

Kartik Purnima Snan 2022: कार्तिक पूर्णिमा स्नान शुरू, इस शुभ मुहूर्त तक लगा सकते हैं डुबकी - kartik purnima 2022 ganga snan importance muhurat and pujan vidhi tlifdg - AajTak

हिंदू धर्म में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गंगा की कुछ बूंदों को घर में छिड़कने से वातावरण शुद्ध होता है। इसके अलावा गंगा स्नान करने से व्यक्ति के तन के साथ-साथ उसका मन भी स्वच्छ हो जाता है। साथ ही मनुष्य को अपने जीवन के सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि जो भी व्यक्ति गंगा सप्तमी (Ganga Saptami 2023) के दिन गंगा में स्नान करता है उसके जीवन में चल रही सभी समस्याओं का उसे समाधान मिलता है और उसे वैभव व शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें- April 2023 Vrat Festival List : महावीर जयंती, हनुमान जयंती और विनायक चतुर्थी कब? जानिए इस माह के व्रत-पर्व की पूरी लिस्ट

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।