प्रभु यीशु को खुश करने के लिए Christmas पर करें ये काम, खुल जाएगी किस्मत

0
313
Christmas day gifts
Christmas day gifts

Christmas day gifts : दुनिया के हर एक हिस्से में क्रिसमस का त्यौहार बहुत ही हर्ष-उल्लास के साथ मनाया जाता हैं। ईसाई धर्म के लोगों के लिए तो ये पर्व बहुत ज्यादा खास होता है। कहा जाता है कि 25 दिसंबर की रात को प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिन के रूप में ही क्रिसमस का पर्व मनाया जाता है।

क्रिसमस (Christmas day) के दिन चर्च, दुकान, मॉल, रेस्टोरेंट और घर को भी बहुत सुन्दर तरीके से सजाया जाता हैं। यीशु मसीह का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन चर्च में बहुत भीड़ देखी जाती हैं। कई लोग तो अपने घर में भी क्रिसमस ट्री रखते है, जिसे बहुत सुन्दर तरीके से सजाया जाता है।

सांता क्लॉज बनके बांटे खुशियों का तोहफा

r6 13

ईसाई धर्म के मुताबिक, क्रिसमस के दिन घर में क्रिसमस ट्री लाने से और उसे सजाने से पूरे घर में सकरात्मक ऊर्जा फैलती हैं। इसके अलावा इस दिन कुछ विशेष काम (Christmas day) करके प्रभु यीशु का आशीर्वाद पाया जा सकता है। जैसे कि-

  • क्रिसमस की रात किसी भूखे या अनाथ बच्चे को भरपेट भोजन जरूर करवाएं। उस बच्चे की मदद करने से आपको दुआ तो मिलेगी ही। साथ ही प्रभु यीशु आपसे प्रसन्न होकर आपको भी क्रिसमस पर खुशियों का तोहफा भेट देंगे।
  • क्रिसमस (Christmas day) पर बेसहारा लोगों का सहारा बने और उनके साथ समय बिताएं। ऐसा करने से आपको उन बच्चों का प्यार और प्रभु का आशीर्वाद मिलेगा।
  • क्रिसमस (Christmas day) के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। गरीब बच्चों के लिए सांता क्लॉज बनके उनके चेहरे पर खुशी लाएं। अपनी सुविधा अनुसार बच्चों को गिफ्ट दें। ऐसा करने से यीशु बहुत जल्दी प्रसन्न होते है और व्यक्ति की हर इच्छा पूरे करते हैं।