Friday, September 20, 2024
MGU Meghalaya
Homeधर्मVastu Tips : जूते-चप्पल को गलती से भी न रखें उल्टा, वजह...

Vastu Tips : जूते-चप्पल को गलती से भी न रखें उल्टा, वजह जान हो जाएंगे हैरान

Vastu Tips for Upside down Footwear : घर, ऑफिस या मंदिर में अगर गलती से जूते-चप्पल उल्टे दिख जाते है तो बड़े-बुजुर्ग टोकते हुए उसे सीधा करने को कहते है। लेकिन क्या आप जानते है कि चप्पल-जूतों को उल्टा क्यों नहीं रखना चाहिए ? आखिर इसके पीछे की क्या वजह है? हिन्दू वास्तु शास्त्र के मुताबिक चप्पल या जूता को उल्टा रखने से जीवन में कई परेशानियां आती है। इसके अलावा भी विभिन्न मान्यताएं हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको विस्तार में बताएंगे कि क्यों चप्पल-जूतों (Vastu Tips for Upside down Footwear) को उल्टा नहीं रखना चाहिए।

जानिए चप्पल-जूते क्यों उल्टे नहीं रखने चाहिए

  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक जूते-चप्पल (Vastu Tips for Upside down Footwear) को उल्टे रखने से घर-परिवार में कलह का माहौल बनता है। साथ ही परिवार में हमेशा लड़ाई-झगडा और तनाव का वातावरण रहता हैं।
  • घर में चप्पल-जूतों को उल्टा रखने से माता लक्ष्मी (Mata Lakshmi) भी रूठ जाती हैं। इससे आपके परिवार में धन की कमी होने लगती है। इसलिए कभी भी चप्पल-जूते को उल्टा देखे तो उसे तुरंत सीधा कर दें।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में चप्पल और जूतों (Vastu Tips for Upside down Footwear) को उल्टा रखने से परिवार में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता है। साथ ही परिवार की सुख-शांति पर भी असर होता है।
  • इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि इससे शनि देवता (Shani Devta) भी रुष्ट हो जाते हैं। शनि देव को पैरों का कारक माना जाता है। इसलिए अगर कभी भी चप्पल-जूतों को उल्टा देखे तो उसे तुरंत सीधा कर दें।
  • धार्मिक मान्यता के अनुसार घर में चप्पल या जूते (Vastu Tips for Upside down Footwear) उल्टे रखने से परिवार में बीमारियों का आगमन होता है। साथ ही घर के सदस्यों की सोच पर नकारात्मक असर पड़ता है जिससे परिवार में तनाव का माहौल रहता है।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

- Advertisment -
Most Popular