Friday, September 20, 2024
MGU Meghalaya
Homeधर्मघर के पूजा स्थल में इन नियमों की नहीं करें अनदेखी, देवी-देवता...

घर के पूजा स्थल में इन नियमों की नहीं करें अनदेखी, देवी-देवता का नहीं मिलेगा आशीर्वाद

Puja Ghar Vastu Tips : हिंदू धर्म में भगवान की पूजा-अर्चना, व्रत और त्यौहार का बहुत ज्यादा महत्व हैं। नियमित रूप से देवी-देवता की पूजा करने से घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही घर के प्रत्येक सदस्य को भगवान का आशीर्वाद मिलता है। अधिकतर लोगों के घर में पूजा स्थल होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के पूजा स्थान से जुड़े कई नियम होते है जिनका पालन जरूर करना चाहिए। आज हम आपको इस आर्टिकल में ये बताएंगे कि घर के मंदिर (Puja Ghar Vastu Tips) में किन-किन देवी-देवता की मूर्ती रखनी चाहिए और किन की नहीं। साथ ही ये भी बताएंगे कि पूजा स्थल में किन-किन नियमों का पालन करना चाहिए।

जानिए घर के पूजा स्थान से जुड़े वास्तु नियम

  • पूजा के स्थान (Puja Ghar Vastu Tips) को हमेशा पवित्र और शुद्ध रखना चाहिए। पूजा स्थल में कभी भी टूटी हुई पूजा सामग्री नहीं रखनी चाहिए।
  • स्नान करें बिना पूजा स्थल को कभी भी छूना नहीं चाहिए। क्योंकि पूजा के स्थान को बहुत ज्यादा पवित्र माना जाता हैं।
  • हिन्दू शास्त्र के मुताबिक कुछ देवी-देवता की मूर्ती घर में नहीं रखनी चाहिए। घर के पूजा स्थल में कभी भी काली माता, भैरव बाबा और शनि देव की मूर्ती नहीं रखनी चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार इन तमाम देवी-देवताओं का स्वभाव बहुत ज्यादा उग्र होता है। इसलिए पूजा स्थल में इनकी प्रतिमा रखना और इनकी पूजा-अर्चना करना कठिन होता है।
  • पूजा स्थल (Puja Ghar Vastu Tips) में सुबह-शाम भगवान की मूर्ती या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं। साथ ही घंटी और शंख बजाएं।
  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक पूजा स्थल में गणेश जी और माता लक्ष्मी की मूर्ति रखने से घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती हैं।
  • पूजा स्थल (Puja Ghar Vastu Tips) में कभी भी बड़े आकार का शिवलिंग नहीं रखना चाहिए।
  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक पूजा स्थल में कभी भी बासी फूलों को नहीं रखना चाहिए। रोजाना मंदिर की साफ-सफाई करें।
  • घर के पूजा स्थल में कभी भी अपने मृत परिजनों व पूर्वजों की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक पूर्वजों की तस्वीर हमेशा अपने घर की दक्षिणी दीवार पर लगानी चाहिए।
  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक पूजा स्थल (Puja Ghar Vastu Tips) में माता लक्ष्मी की प्रतिमा रखना शुभ माना जाता हैं। इससे घर में धन का आगमन होता है। साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक होती है।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

- Advertisment -
Most Popular