Saturday, July 27, 2024
Homeधर्मसूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें ये काम, रूठ जाएंगी माँ...

सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें ये काम, रूठ जाएंगी माँ लक्ष्मी

Astrology Tips : हिंदू धर्म, में शुभ और अशुभ को बहुत माना जाता हैं। शास्त्रों के मुताबिक, कुछ कार्यों को सूर्यास्त के बाद करना अशुभ होता है। सूर्यास्त के बाद इन कार्यों को करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही माँ लक्ष्मी अपने भक्तों से रूठ जाती हैं। इस वजह से घर-परिवार में आर्धिक तंगी आती है।

आज हम आपको उन कामों के बारे में ही बताएंगे, जिन्हें सूर्यास्त के बाद नहीं करना चाहिए।

इन कामों को करने से बचें

r14 5

रात में न धोएं कपड़े

रात में कपड़े नहीं धोने चाहिए। रात में कपड़े धोने से और उन्हें खुले आसमान के नीचे फैलाने से कपड़ों में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता हैं, जिन्हें पहनने से मन पर बुरा असर पड़ता है। बहरहाल अगर आप रात में कपड़े धोते भी है तो उन्हें खुले आसमान के नीचे फैलाने की जगह घर के अंदर फैलाएं।

r13 5

सूर्यास्त के बाद स्नान नहीं करना चाहिए

सूर्यास्त के बाद व्यक्ति को नहाना नहीं चाहिए। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से माँ लक्ष्मी रुष्ठ जाती हैं। वैज्ञानिक कारणों के मुताबिक, रात में नहाने से शरीर में शीत (Cold) का प्रकोप बढ़ता है। बहरहाल, अगर आप रात में रहाते भी है तो तिलक नहीं लगाएं।

r11 5

खाने को न रखें खुला

मान्यता के अनुसार, सूर्यास्त से पहले ही भोजन करना चाहिए। साथ ही भोजन को खुला भी नहीं रखना चाहिए। भोजन को खुला रखने से उसमें नकारात्मकता के गुण बढ़ते हैं, जो शरीर को फायदे की जगह नुकसान पहुंचता है। वैज्ञानिक कारणों के मुताबिक, खुले हुए खाने में कई तरह के कीटाणु पनपने लगते है, जो सेहत के लिए ठीक नहीं होता।

r12 4
सूर्यास्त के बाद न करें शेविंग

सूर्यास्त के बाद, शेविंग करवाना और बाल कटवाने नहीं चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति पर नकारात्मक ऊर्जा हावी होती है। साथ ही माँ लक्ष्मी भी रूठ सकती हैं।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Most Popular