Tuesday, September 17, 2024
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनDiljit Dosanjh: मिल रही लोकप्रियतता को लेकर बोलें दिलजीत दोसांझ, कहा- ‘वर्षों...

Diljit Dosanjh: मिल रही लोकप्रियतता को लेकर बोलें दिलजीत दोसांझ, कहा- ‘वर्षों तक किया है अथक परिश्रम’

Diljit Dosanjh: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ आए दिन सुर्खियों में छाए रहते है। दिलजीत ने अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड इंडस्टरी में एक खास जगह बनाई हैं। दिलजीत ना सिर्फ भारत में बल्कि विश्व स्तर पर लोगों का दिल जीत रहे हैं। वहीं इन दिनों दिलजीत अपनी फिल्म ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ को लेकर लाइमलाइट में छाए हुए हैं।

सिंगर की ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। वहीं हाल ही में चंडीगढ़ में अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हुए एक्टर ने पंजाब से अपने गहरे संबंध के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वह खुद में फिर से एनर्जी लाने के लिए अक्सर अपने गृह राज्य लौटते हैं। दिलजीत ने कहा कि उन्होंने खुद से हर साल एक पंजाबी प्रोजेक्ट करने का वादा किया है।
bgvbgfv

मिल रही लोकप्रियता को लकर बोलें दिलजीत

दिलजीत दोसांझ ने कहा, ‘मैंने हर साल एक पंजाबी फिल्म और एक एल्बम करने का वादा किया है। बाकी सब बच्चों, पंजाब पहलां ए मतलब पंजाब के बाद सब कुछ आता है।’ पंजाबी गायक ने इस पर बात की कि उन्होंने कोई रातों-रात ये सफलता हासिल नहीं की है। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने अथक परिश्रम किया है।

ये भी पढ़ें : Mirzapur 3: ‘मिर्जापुर’ को मिले रिएक्शन को लेकर पंकज त्रिपाठी ने की बात, बोलें- ‘इसने हमें स्टार बना दिया’

उन्होंने कहा, ‘यह रातों-रात की प्रसिद्धि नहीं है। आप इसे एक दिन में कभी पूरा नहीं कर सकते। मैं लगभग 22 वर्षों से इंडस्ट्री में हूं और आज जहां हूं, वहां तक पहुंचने के लिए मैंने दिन-रात मेहनत की है।’ दिलजीत ने आगे बताया, ‘इससे मुझे बहुत सारी चीजें खर्च करनी पड़ीं। मैं अपने परिवार को ज्यादा समय नहीं दे सका। इतने वर्षों की कड़ी मेहनत का अब भरपूर फल मिला है, लेकिन मैंने और भी योजनाएं बनाई हैं। बस इंतजार करें और देखें।’

bththt

इस फिल्म में नजर आए थे दिलजीत

दिलजीत दोसांझ हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आए थे। इसमें उन्हें चमकीला के किरदार में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में उन्होंने दिवंगत पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाया था। ये फिल्म दिवंगत पंजाबी गायक और उनकी पत्नी अमरजोत कौर के जीवन पर आधारित है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने अमरजोत का किरदार निभाया था। दर्शकों को ये फिल्म बेहद पसंद आई।

 

 

 

 

- Advertisment -
Most Popular