Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया अपने कॉन्सर्ट का वीडियो, बोलें- ‘लोग कहते थे पंजाबी मुंबई नहीं जा सकते’

0
301
Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ आए दिन सुर्खियों में छाए रहते है। दिलजीत ने अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड इंडस्टरी में एक खास जगह बनाई हैं। वहीं इन दिनों एक्टर अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ को लेकर लाइमलाइट में छाए हुए हैं। इस फिल्म में दिलजीत के साथ परिणीति चोपड़ा लीड रोल मे नजर आ रही हैं।

हाल ही में, दिलजीत अपने लाइव कॉन्सर्ट में लोगों का दिल जीतते हुए नजर आए। यह कॉन्सर्ट मुंबई में बीती शनिवार रात को हुआ था, जिसमें लोगों की भारी भीड़ झूमती हुई दिखाई दी थी। अब दिलजीत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कॉन्सर्ट की एक वीडियो साझा की हैं, जिसमें कई रोचक बातें सुनने को मिली।

rfgrfwefe

दिलजीत ने शेयर किया वीडियो

आपको बता दें कि दिलजीत दोसांझ अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें वो कहते नजर आ रहें हैं, “पहले लोग कहते थे कि पंजाबी लोग फैशन नहीं कर सकते, पर मैंने कहा, मैं करके दिखाऊंगा। फिर लोगों ने कहा कि पंजाबी फिल्मों में अभिनय नहीं कर सकते पर मैंने उन्हें दिखा दिया कि मैं यह कर सकता हूं।

फिर लोगों ने कहा कि पंजाबी लोग मुंबई नहीं जा सकते, पर मैंने उन्हें गलत साबित कर दिया। इसके बाद लोगों ने कहा कि पंजाबी ‘बार एरेना’ के टिकट नहीं बेच सकते हैं, लेकिन मेरे इस कॉन्सर्ट में स्टेडियम भरा पड़ा था। लोगों ने कहा कि पंजाबी इलुमिनाटी नहीं कर सकते, लेकिन मैंने कहा कि मैं ‘डि-लुमिनाटी’ करूंगा।”

dfsgrgrgr

कॉन्सर्ट में नजर आए बॉलीवुड सितारे

गौरतलब है कि दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट में कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए थे। सभी ने उनके गानों का पूरा आनंद लिया था। कॉन्सर्ट में कृति सेनन, वरुण धवन, तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, आयुष्मान खुराना, ताहिरा और अपारशक्ति खुराना नजर आए थे।