MSD Dance Video: पार्टी में डांस करते धोनी का वीडियो हुआ वायरल, दिखे कई स्टार्स
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान MSD इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहें हैं। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां धोनी के साथ हार्दिक पांड्या और उनके भाई क्रुणाल पांड्या एक पार्टी में डांस करते नजर आ रहे हैं। दुबई के इस पार्टी में तीनों ने कई बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस किया। गन्दी बात से लेकर दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड सहित अन्य गानों पर थिरकते दिखाई दिए।
Video from Last Night 😍🤩#MSDhoni • @msdhoni • #Dhoni pic.twitter.com/sQthgftbYd
— TELUGU MSDIANS🦁™ (@TeluguMSDians) November 27, 2022
पार्टी का एक वीडियो हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। पोस्ट करते हुए हार्दिक ने लिखा, “हमारा जाम, हमारी मूव्स। क्या रात थी !”
वीडियो की शुरुआत में हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी आर राजकुमार की गंदी बात पर डांस करते हैं। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, क्रुणाल पांड्या और अन्य लोग फिल्म ये जवानी है दीवानी से दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड को थिरकने के लिए डांस फ्लोर पर उनके साथ शामिल होते हैं। अंत में बादशाह क्रिकेटरों से जुड़ते हैं और अपना गाना पागल गाते हैं।
Hardik Pandya and MS Dhoni have got some moves 🕺🕺
📹: @hardikpandya7 #CricTracker #HardikPandya #MSDhoni pic.twitter.com/qRLIoxpwLt— CricTracker (@Cricketracker) November 28, 2022
Harry and Mahi on Move 🤩🕺🏻#MSDhoni • @msdhoni • #Dhoni pic.twitter.com/mKDwO18ln3
— TELUGU MSDIANS🦁™ (@TeluguMSDians) November 28, 2022
एक यूजर ने कमेंट किया, “मैड सीन्स।” एक अन्य ने लिखा, “एमएसडी को इस तरह नाचते देखना! एक पीढ़ी में एक बार। वास्तव में प्रफुल्लित करने वाला।” तीसरे ने लिखा -“बेस्ट ऑफ बेस्ट, एमएस किंग”। आपको बता दें कि यूके बेस्ड एक बिजनेसमैन की पार्टी थी जहाँ ये सभी स्टार्स साथ में डांस करते नजर आए।
MS Dhoni and Sakshi Dhoni spotted in a friend's birthday party 🎂 pic.twitter.com/Tl6Pl8V0lh
— CricTracker (@Cricketracker) November 28, 2022