MS Dhoni: IPL से पहले नए अवतार में दिखे धोनी, क्रिकेट के अलावा इस काम में भी माहिर हैं माही, Video  

0
325
MS Dhoni IPL Video

MS Dhoni: आईपीएल के 16वें संस्करण को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है। आईपीएल 2023 के आगाज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इसके लिए खिलाड़ियों ने भी जमकर प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया है। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी के लिए ये साल काफी अहम रहने वाला है। कहा जा रहा है कि ये उनका आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। तीन साल बाद अपने घरेलू मैदान पर वापसी करने जा रहे ms Dhoni को लेकर फैन्स में जमकर उत्साह है और हर कोई उन्हें 22 गज की पिच पर देखना चाहता है।

CSK
CSK

धोनी का वीडियो वायरल

इसी बीच टीम की फ्रेंचाइजी ने धोनी का ऐसा वीडियो शेयर किया है, जो अभी तक सभी वीडियो से अलग है। इस वीडियो में धोनी क्रिकेटर के अलावा एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं। धोनी का यह नया रूप देखकर फैंस हैरत में पड़ गए हैं। धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर धोनी के जिस वीडियो को अपलोड किया है उस वीडियो में धोनी स्टेडियम की कुर्सियों को पीले और नीले रंग से रंगते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि धोनी इस काम को कितने आनंद से कर रहे हैं।उनके हाथों में स्प्रे पेंट है और इस स्प्रे पेंट की मदद से वे स्टेडियम की कुर्सियों को बहुत ही शिद्दत के साथ रंग रहे हैं। साथ ही वहां मौजूद लोगों से अपनी पेंटिंग को दिखा भी रहे हैं।

31 मार्च को भिड़ेंगी दो टीमें

धोनी के आईपीएल में 15 साल हो चुके हैं। CSK ने 4 ट्रॉफी जीतें हैं जबकि मुंबई इस लिस्ट में 5 ट्रॉफी के साथ टॉप पर है। इस सीजन की बात करें तो टूर्नामेंट का पहला मैच 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। आपको ये वीडियो कैसा लगा आप हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते हैं।