Delhi Saket Court Firing: साकेत कोर्ट में वकील ने चलाई गोलियां, अफरा-तफरी का माहौल

0
399
Delhi Saket Court Firing

दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर से सनसनीखेज घटना सामने आई है। आज यानी शुक्रवार को दिनदहाड़े एक महिला को गोली मार दी गई। महिला को गोली मारने वाला कोई और नहीं उसका पति ही था। दरअसल, साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह वकील के वेश में एक शख्स ने महिला पर फायरिंग कर दी। खबरों के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता पर चार राउंड फायरिंग की। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

दिन दिनदहाड़े कोर्ट में फायरिंग

गौरतलब है कि, अपराधी निलंबित वकील है और जिस महिला को गोली मारी गयी है वह उसकी पत्नी है। दोनों के बीच पहले से ही अनबन चल रही थी, इसलिए उसने दिनदहाड़े कोर्ट में गोली चला दी। आपको बता दे कि आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस स्थिति का जायजा ले रही है।

हथियार लेकर कोर्ट में कैसे आया अपराधी ?

वहीं वकीलों के ब्लॉक के पास हुई इस घटना से पूरे कोर्ट में आक्रोश फैल गया। घटना के वक्त अधिवक्ता कोर्ट जा रहे थे। वहीं कुछ अधिवक्ता ब्लॉक के आसपास थे। फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर आरोपित कोर्ट के अंदर हथियार लेकर कैसे पहुंच गया जबकि एंट्री गेट पर सभी की स्कैनर से जांच की जाती है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि वकील होने का फायदा उठाकर आरोपित ने सुरक्षा जांच ना करवाई हो और सीधे अंदर पहुंच गया।

घटना का वीडियो आया सामने

घटना का एक वीडियो सामने आया है। इस फुटेज में घायल महिला को कोर्ट रूम से बाहर आते देखा जा सकता है। उन्हें इलाज के लिए एम्स अस्पताल भेजा गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। चिकित्सक उसकी जान बचाने का प्रयास कर रहे हैं।