Delhi MCD New Commisioner Appointment : IAS अघिकारी अश्विनी कुमार बन सकते हैं दिल्ली एमसीडी के नए कमिश्नर, सूत्रों ने किया बड़ा दावा

0
450
Delhi MCD New Commisioner Appointment

Delhi MCD New Commisioner Appointment : दिल्ली एमसीडी को जल्द नया आयुक्त (कमिश्नर) मिल सकता है. इस संबंध में सूत्रों ने जानकारी दी है. सूत्रों का दावा है कि जल्द ही दिल्ली एमसीडी आयुक्त (कमिश्नर) के पद पर अनुभवी IAS अघिकारी अश्विनी कुमार को नियुक्त किया जा सकता है. सूत्रों की माने तो अश्विनी कुमार दिल्ली एमसीडी के कमीश्वर ने रूप में चुन लिए गए है और केवल उनके नाम का ऐलान भर रह गया है जो समय बितने के साथ सामने आ जाएगा.

ये भी पढ़ें : Delhi Congress Protest Over Water Crisis : कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मटका फोड़कर केजरीवाल हाय – हाय के लगाए नारे

Ready to take responsibility..won't blame anyone”: Delhi divisional commissioner refutes AAP minister Atishi's charges

विशेष अघिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके अश्विनी कुमार

सूत्रों का कहना है कि दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद विशेष अघिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके. अश्विनी कुमार के पास एमसीडी का अच्छा अनुभव है और इसी को देखते हुए उन्हें ये पद सौंपा जा सकता है. बता दे कि अश्वनी कुमार 1992 बैच के आइएएस अधिकारी हैं. सूत्रों का अश्निनी कुमार को लेकर कहना है कि निगम एकीकरण के बाद और निगम के आम चुनावों के बीच में उनका कार्यकाल गैर विवादित रहा जिसने सभी को प्रभावित किया है.

1992 बैच के आइएएस अधिकारी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त की रेस में फिलहाल सबसे आगे है और सूत्र तो साफ तौर पर दावा कर रहे हैं कि समय के साथ ही जल्द अश्विनी कुमार के नाम का ऐलान दिल्ली एमसीडी के तौर पर होने वाला है.