Delhi fire incident: बर्तन की दुकान में आग लगने से कोहराम, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

0
342
Delhi fire incident

Delhi fire incident: गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है वहीं इसके साथ ही आए दिन आग लगने की खबरों भी तेजी से बढ़ने लगी है। दरअसल, गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रघुबीर नगर में एक बर्तन की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक आग लगने की घटना की जानकारी सुबह करीब आठ बजे मिली है। सूचना पर आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 9 गाड़ियां भेजी गई है। आग लगने से किसी जनहानि की सूचना अभी नहीं मिली है। भीषण आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है।

Delhi fire incident

यह भी पढ़े- दिल्ली: मशहूर सरोजनी नगर मार्केट में लगी आग, दुकानें जलकर खाक

सरोजनी नगर मार्केट में भी लगी आग

आपको बता दे कि दक्षिणी दिल्ली के मशहूर सरोजनी नगर मार्केट में तहबाजारी की कई दुकानों में मंगलवार रात आग लग गई। आग ने दो दर्जन से अधिक दुकानों को जलकर खाक कर दिया। इस आग में चार बड़ी दुकानों और कई बूथों के जलकर खाक होने की खबर है। मंगलवार रात करीब 2.20 बजे आग लगी थी। इस आग से करोड़ों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।