Delhi विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपने प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी के नामों का किया ऐलान

0
466
Delhi

Delhi : दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अब अपनी तैयारियों को अब और भी तेज कर दिया है. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सांसद बैजयंत पांडा को अपना प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है. साथ ही भाजपा द्वारा सांसद अतुल गर्ग को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव हेतु सह – प्रभारी नियुक्त किया है.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव हेतु इन दोनों ही नामों पर सहमति जताई है. गौरतलब है कि 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है.

Delhi

ये भी पढ़ें :  Jharkhand – Maharashtra Election Dates Announced : झारखंड में दो और महाराष्ट्र में एक ही चरण में होंगे चुनाव, इस दिन आएंगे नतीजे