Hemoglobin : शरीर में हो गई है हीमोग्लोबीन की कमी तो इन चीजों का सेवन करें शुरू

0
527
Hemoglobin

Hemoglobin :  हीमोग्लोबिन हमारे शरीर के लिए कितना महत्वपूर्ण है इस बात से तो हम सब ही वाखिफ़ है। हीमोग्लोबिन एक आवश्यक खून प्रोटीन है जो ऑक्सीजन को लंग्स से पुरे शरीर में पहुंचाने का काम करता है। इसी की वजह से हमे खून लाल रंग का दिखाई पड़ता है। हीमोग्लोबिन का प्रमुख काम है ऑक्सीजन को लंग्स से कोशिका तक पहुँचाना।किशोरावस्था में हीमोग्लोबिन की कमी होना लाज़मी है। आम तौर पर ये महिलाओ में देखा जाता है और इस खून की कमी को एनीमिया के नाम से जाना जाता है।

 

Hemoglobin Range: महिला और पुरुष में नार्मल हीमोग्लोबिन कितना होना चाहिए? देखिए पूरा चार्ट, ऐसे बढ़ाएं खून - Hemoglobin Range normal levels by age male female know deficiency of ...

 

एनीमिया से बचने के कई तरीके मोजूद है जिसपे गौर करने की ज़रूरत है। आयरन से भरपूर भोजन जैसे की अनार , चुकुन्दर , हरी सब्ज़ियां , दालें , फल, ड्राई फ्रूट्स आदि का सेवन करने से खून की कमी नहीं होती। इसी के साथ , आयरन के सप्लीमेंट्स जैसे की गोलिया या सिरप का सेवन किया जा सकता है। लेकिन कोई भी गोली खाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लेना न भूले। विटामिन सी का सेवन बेहद ज़रूरी है क्युकी ये हमारे शरीर में आयरन अब्सॉर्प्शन को बढ़ावा देता है।

 

ये भी पढ़ें : Knee Pain : घुटने काे दर्द से बचना है तो अपनाए ये उपाय

 

इसके लिए निम्बू , संतरा , स्ट्रॉबेरीज क सहारा लिया जा सकता है। फोलिक एसिड और विटामिन ब्१२ भी हीमोग्लोबिन के निर्माण में योगदान करते है। इसके लिए पालक, मेथी, धनिया , दूध आदि का सेवन करे। इसी के साथ अपनी जीवन शैली का ध्यान रखे और समय समय पर अपने ब्लड लेवल्स को देखते रहे। हर व्यक्ति को अपने हीमोग्लोबिन लेवल्स को नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए क्युकी ये हमारे स्वास्थय के लिए आवश्यक है।