Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने किया फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी अनावरण, देखें वीडियो

0
351
Deepika Padukone In FIFA
Deepika Padukone In FIFA

Deepika Padukone: फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) की समाप्ति हो चुकी है, जिसके फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने फ्रांस की टीम को हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मैच में दोनों ही टीमों ने अपना पूरा दम लगाया लेकिन पेनल्टी शूटआउट में जाकर अर्जेंटीना ने बाजी मार ली और वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया। इस दौरान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी वहां पहुंची और फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी का अनावरण भी किया।

 

एक्ट्रेस ने रचा इतिहास

आपको बता दें कि एक्ट्रेस को खास तौर पर इस फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी के अनावरण के लिए बुलाया गया था। ऐसा करते हुए उन्होंने एक इतिहास रच दिया है, क्योंकि ऐसा करने वाली वो दुनिया की पहली एक्ट्रेस बन गई हैं। एक्ट्रेस के इस खास उपलब्धि पर देश का हर नागरिक उन पर गर्व कर रहा है और उनकी तारीफ कर रहा है।

सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के ट्रॉफी लॉन्च के समय एक्ट्रेस के साथ स्पेनिश गोलकीपर इकर कैसिलास भी मौजूद थे और दोनों की एंट्री पर लोगों ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया। एक्ट्रेस के इस खास सम्मान की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और फैंस उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

 

विवादों में घिरी है दीपिका

आपको बता दें कि एक्ट्रेस इन दिनों विवादों में घिरी हुई हैं। दरअसल, इन दिनों उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) के एक गाने ‘बेशरम रंग’ (Besharam Rang) को लेकर काफी बवाल चल रहा है। बता दें कि गाने में एक्ट्रेस के भगवा रंग के बिकिनी पहनने पर हिंदु धर्म के लोग और सनातन धर्म के चाहने वाले भड़क गए हैं और इसे धर्म विरोधी बताकर उनकी इस फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा कई राज्यों में एक्ट्रेस और उनके को-स्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के पुतले तक फूंके जा रहे हैं।