Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने किया बड़ा खुलासा, कभी किसी एक्टिंग स्कूल में नहीं गईं एक्ट्रेस

0
392
Deepika Padukone

Deepika Padukone: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सिजलिंग कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों सुर्खियो में छाए हुए हैं। दीपिका जल्द ही मां बनने वाली। वहीं एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा हैं। हाल ही में एक बातचीक के दौरान दीपिका दुनिया भर में भारतीय सिनेमा के उदय के बारे में खुल कर बातें करती नजर आईं।

bgfgbgrrgffrew

भारतीय सिनेमा को लेकर बात करती नजर आई दीपिका

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया चैनल संग इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि हम पहले अच्छी फिल्में नहीं बनाते थे। हम हमेशा से अच्छी कहानियों पर काम करते आए हैं। हां ये बात और है कि अब पश्चिमी जगत उदारता के साथ हमारे काम को देख रहा है।

हाल ही में हुए कान्स 2024 में भारतीय फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ ने ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार जीता है। इस पुरस्कार के जीतने के बाद दीपिका का दिया हुआ यह बयान सामयिक हो गया है। दीपिका आगे कहती हैं, ‘मुझे नहीं लगता है कि हमने सिनेमा कोई खास बदलाव किया है। हम पहले भी दिलचस्प कहानियों पर काम करते थे और अब भी कर रहे हैं’।

gtgfrfssef
कभी किसी एक्टिंग स्कूल में नहीं गई है दीपिका

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की अपनी यात्रा के बारे में बातें करते हुए कहती हैं, ‘मैंने बॉलीवुड में कभी भी अपनी किसी फिल्म के लिए ऑडिशन नहीं दिया था। मैंने सेट पर जाकर ही सबकुछ सीखा है। हां, हॉलीवुड के फिल्म के लिए जरूर मैंने ऑडिशन दिए हैं’।

दीपिका पादुकोण अपनी अभिनय क्षमता के बारे में जब बात करती हैं तब बताती हैं कि वे कभी भी कहीं किसी एक्टिंग स्कूल में नहीं गई हैं। उन्होंने सब कुछ खुद से सीखा है। दीपिका ने अभिनय के लिए कोई कोर्स या ट्रेनिंग नहीं ली है।