Anupam Kher: “मौत जीवन का अंत करती है, रिश्तों का नहीं…”, जिगरी दोस्त की याद में अनुपम खेर ने शेयर किया ये खास वीडियो

0
471
Anupam Kher-Satish Kaushik Viral Video

Anupam Kher: हिंदी सिनेमा के शानदार एक्टर, निर्देशक, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर सतीश कौशिक बीते दिन इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनकी अचानक मृत्यु की खबर ने सभी को हिला के रख दिया था। दिवंगत एक्टर के परिजन सहित पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल छा गया है। वहीं बीते दिन ही एक्टर को अंतिम विदाई भी दी गई और वो पंचतत्व में विलीन हो गए। इस दौरान सभी की आंखे नम थी, लेकिन उनके जिगरी दोस्त अनुपम खेर का हाल सबसे बुरा था। एक्टर अपने दोस्त को अंतिम विदाई देते वक्त पूरी तरह टूट गए थे और उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वहीं इसके बाद अनुपम खेर ने सतीश कौशिक को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो सतीश कौशिक संग मजाक-मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

अनुपम खेर और सतीश कौशिक की मस्ती

बीते दिन सतीश कौशिक को अंतिम विदाई देने के बाद अनुपम खेर ने उन्हें याद करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सतीश कौशिक के सिर पर मालिश करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों को एक-दूसरे के साथ मजाक करते देखा जा सकता है। एक्टर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सतीश कौशिक के सिर पर मालिश करते हुए अनुपम खेर कहते हैं कि ‘प्रोड्यूसर को खुश करने के लिए देखो क्या-क्या करना पड़ता है।‘ वहीं दूसरी तरफ सतीश कौशिक को मालिश का आनंद लेते देखा जा सकता है। अनुपम खेर की बात सुनकर सतीश जी कहते हैं कि ‘ऐसे ही एक्स्ट्रा डेट्स भी दे दे बस।’ उनकी ये बात सुनकर अनुपम खेर मुस्कुराते हुए कहते हैं कि ‘दूसरी फिल्मों के लिए ना? इसका जवाब देते हुए सतीश जी कहते हैं ‘नहीं इसके लिए’। इसके बाद फिर सतीश जी एक्टर से मस्ती करते हुए कहते है, ‘खेर साहब आप बहुत अच्छी मसाज भी करते हैं एक्टिंग के अलावा ये काम भी आप बहुत अच्छा करते हैं। तूने मेरी प्रोडक्शन की सारी टेंशन दूर कर दी। थैंक्यू डियर थैंक्यू सो मच।’

334851710 1398793744218607 3887977397939847997 n scaled 1

फैंस ने बढाया अनुपम खेर का साहस

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा है, ‘मौत जीवन का अंत करती है…रिश्तों का नहीं।’ गौरतलब है कि सतीश कौशिक के निधन से अनुपम खेर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि सतीश जी अब इस दुनिया में नही हैं। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अनुपम खेर का साहस बढ़ाते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है, जिसके कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘सर, आप अपना ख्याल रखिए। दोस्त के जाने के दुख से उबरना बहुत मुश्किल है। ईश्वर आपको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।’ वहीं दूसरे ने लिखा,  ‘हम जानते हैं, बेहद मुश्किल है यह पल आपके लिए। ख्याल रखिए अपना।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सादगी का दूसरा नाम सतीश कौशिक। बस आप इस लोक से दूसरे लोक गए हो।’