अमृतसर: गटर में मिला नवजात का शव, लिफाफे में लिपटा हुआ था शिशु

0
383
After Birth Child Was Thrown In The Gutter

पंजाब के अमृतसर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई है। यहां एक स्थानीय व्यक्ति को गटर में नवजात बच्चे का शव लिफाफे में पड़ा मिला है। नवजात के शव की खबर ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। अमृतसर की पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने नवजात के मां-बाप की तलाश शुरू कर दि है।

After Birth Child Was Thrown In The Gutter

तीन लोगों ने फेंका नवजात को

दरअसल, पंजाब के अमृतसर के बी ब्लॉक रेलवे कॉलोनी में एक नवजात बच्चे का शव लिफाफे में गटर में पड़ा मिला। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि, दो महिलाएं और एक पुरुष द्वारा बच्चे को गटर में फेंका गया है। मौके पर जब एक महिला ने उन अज्ञात लोगों से पूछा कि आप इधर क्या कर रहे हो तो उन्होंने बताया कि वह गटर में कूड़ा फेंक कर आए हैं।

After Birth Child Was Thrown In The Gutter

पुलिस अस्पतालों से ले रही है डिटेल

प्रत्याशी महिला को अज्ञात लोगों पर शक हुआ। जिसके बाद उसने गटर में देखा तो एक नवजात का शव पड़ा हुआ था। मामले की जानकारी फौरन पुलिस को दि गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजन्मे बच्चे की लाश को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अब अलग-अलग अस्पताल में पैदा हुए नवजात बच्चों की डिटेल हासिल कर रही है। इसके अलावा पुलिस एरिया में लगे हुए कैमरों की फुटेज भी चेक कर रही है। इतना ही नहीं आसपास यह भी जांच कर रही है कि कोई बीते दिनों में गर्भवती महिला तो नहीं रह रही थी।