Syed Mushtaq Ali Trophy 2024: आयुष बदोनी बने दिल्ली के कप्तान, ईशांत शर्मा भी टीम में शामिल

0
286
Syed Mushtaq Ali Trophy 2024

Syed Mushtaq Ali Trophy 2024: 23 नवंबर से शुरू हो रहे टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए स्क्वॉड की घोषणा का सिलसिला जारी है। इस बीच DDCA ने दिल्ली टीम के स्क्वॉड की लिस्ट जारी कर दी है। इस टीम को ऑलराउंडर आयुष बदोनी लीड करने वाले हैं। वहीं, दिल्ली टीम में टीम इंडिया के सीनियर तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को भी शामिल किया गया है। तीनो फॉर्मेट से दूर चल रहे ईशांत शर्मा ने हाल ही में आईपीएल 2025 के लिए ऑक्शन में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्हें बहुत जल्द ऑक्शन में हम देखने वाले हैं।

आयुष बदोनी करेंगे दिल्ली की कप्तानी

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के लिए दिल्ली टीम की कमान आयुष बदोनी को सौंपी गई है। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में आयुष ने शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल में आयुष को लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए देखा गया था। जिसके बाद अब आयुष सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में दिल्ली टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

इसके अलावा प्रियांश आर्या को भी टीम में जगह मिली है। दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 के दौरान प्रियांश आर्या ने कमाल का प्रदर्शन किया था। इतना ही नहीं इस टूर्नामेंट में प्रियांश ने एक ओवर में 6 छक्के भी लगाए थे। इसके अलावा आईपीएल में धमाल मचा चुके मयंक यादव, यश ढुल, अनुज रावत, सिमरजीत सिंह और सुयश शर्मा को भी दिल्ली टीम में चुना गया है।

Syed Mushtaq Ali Trophy 2024

ये है दिल्ली टीम का स्क्वाड

आयुष बदोनी (कप्तान), ईशांत शर्मा, अनुज रावत, प्रियांश आर्या, मयंक यादव, हिम्मत सिंह, जोंटी, मयंक, सिमरजीत सिंह, यश ढुल, हर्ष त्यागी, वंश बेदी, अखिल चौधरी, वैभव कांडपाल, प्रिंस यादव, प्रणव, सार्थक रंजन, दिग्वेश राठी, ध्रुव कौशिक, हिमांशु चौहान, आर्यन राणा, आयुष।

ये भी पढ़ें: Delhi Premier League: उद्घाटन सत्र की शुरुआत के लिए तैयार DDCA , 17 अगस्त से लीग की शुरूआत