Dalljiet Kaur:: दलजीत कौर ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- पति निखिल ने उनकी शादी को अपनाने से किया इनकार

0
411
Dalljiet Kaur

Dalljiet Kaur: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस  दलजीत कौर इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं।  दलजीत अक्सर अपनी पर्सनल को लेकर लाइमलाइट में रही हैं। बीते साल एक्ट्रेस ने निखिल पटेल संग दूसरी शादी की थी।

इससे पहले उनकी शादी टीवी के मशहूर एक्टर शालीन भनोत के साथ हुई थी। जो ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई थी। वहीं अब एक्ट्रेस की दूसरी शादी में भी काफी परेशानीयां आ रही है, जिसके बारें में दलजीत ने अपनो सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था। वहीं उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया।

vvrfrffew

दलजीत ने शोयर किया पोस्ट

आपको बता दें कि दलजीत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि निखिल उनकी और अपनी शादी को स्वीकार करने से इनकार कर रहे हैं। दलजीत कौर ने जिस पोस्ट को डिलीट किया है उसमें उन्होंने लिखा था, ‘मेरे कपड़े, मेरा चूड़ा, मेरा मंदिर, मेरा हर समान वहीं है, मेरा घर वहीं है।

मेरे बच्चे के कपड़े, किताबें और उम्मीद अपने पिता से सब वहीं है। मेरा ससुराल मेरे हाथों से बनायी हुई तस्वीर उस दीवार पर वहीं है।  हर दीवान पे मेरी साड़ी वहीं है और पति कह रहें हैं कि वो मेरा घर नहीं, कह रहे हैं कि शादी कभी हुई ही नहीं ।क्या वो घर मेरा है’।

fffrfe

पति के साथ केन्या में रहती है दलजीत

गौरतलब है कि दलजीत कौर ने पोस्ट में आगे लिखा था, ‘आपलोग क्या कहना चाहेंगे इस पर। क्या निखिल मेरे पति हैं? क्या हुई नहीं हमारी शादी आपके हिसाब से भी’। दलजीत कौर के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस लगातार उनके सपोर्ट में कमेंट कर रहे यहीं। एक यूजर ने लिखा है, ‘प्लीज उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें’। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘ये धोखाधड़ी है।

आपकी निखिल पटेल के साथ शादी हुई थी। वे ऐसे कैसे बोल सकते हैं’। बता दें कि दलजीत ने जब दूसरी बार निखिल पटेल से शादी रचाई तब वे टीवी इंडस्ट्री को छोड़ कर उनके साथ केन्या चली गई थीं। पिछले कई महीनों से अफवाहों का बाजार गर्म था कि उनके और निखिल के बीच में चीजें सही नहीं चल रही हैं।