Dalljiet Kaur: पती निखिल पटेल पर आरोप लगाने के बाद दलजील कौर ने साझा किया शादी का वीडियो, ट्रोलर्स के निशाने पर आई एक्ट्रेस

0
584
Dalljiet Kaur

Dalljiet Kaur: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस  दलजीत कौर इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं।  दलजीत अक्सर अपनी पर्सनल को लेकर लाइमलाइट में रही हैं। बीते साल एक्ट्रेस ने निखिल पटेल संग दूसरी शादी की थी। वहीं अब एक्ट्रेस की दूसरी शादी में भी काफी परेशानीयां आ रही है कुछ दिनों पहले दलजीत ने निखिल पटेल के साथ अपनी शादी में परेशानी के बारे में बात की और उन पर धोखा देने का आरोप लगाया।

निखिल भी अपना पक्ष रखने के लिए आगे आए और कहा कि यह वैवाहिक संबंध कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं है। अब दलजीत ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का वीडियो पोस्ट कर विवाद पैदा कर दिया है।

पपिुि

दलजीत ने फिर डिलीट किया पोस्ट

आपको बता दें कि हाल ही में दलजीत ने इंस्टाग्राम पर उन यादों को ताजा किया जब पिछले साल उनकी निखिल से शादी हुई थी। हालांकि, उन्होंने यह पोस्ट जल्द ही डिलीट भी कर दिया। उन्होंने शादी के एक साल और तीन महीने पूरे होने के मौके पर वीडियो पोस्ट किया। क्लिप में दलजीत कौर की सौतेली बेटी का भाषण और भावुक कर देने वाला वेलकम शामिल था।

नकारात्मक प्रतिक्रियाओं को देखकर दलजीत ने पोस्ट पर टिप्पणियां बंद कर दीं। वहीं, बाद में पोस्ट भी डिलीट कर दिया। उन्होंने यह पोस्ट इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी शेयर किया था, जिसे भी उन्होंने हटा दिया।

्िुुुाीुा

दलजीत ने लगाए थे ये आरोप

गौरतलब है कि दलजीत कौर ने हाल ही में केन्या स्थित बिजनेसमैन निखिल पटेल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर निखिल की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तुम अब हर रोज बेशर्मी से उसके साथ सोशल मीडिया पर हो। तुम्हारी पत्नी और बेटा शादी के 10 महीने बाद वापस आ गए। पूरा परिवार अपमानित है। बच्चों के लिए थोड़ी गरिमा अच्छी होती।’

दलजीत ने आगे कहा, ‘कम से कम आपको अपनी पत्नी के प्रति सार्वजनिक रूप से थोड़ी गरिमा बनाए रखनी चाहिए थी, क्योंकि मैं भी कई कई चीजों के बारे में चुप रही हूं।’ इसके बाद दलजीत ने खुलासा किया कि पति निखिल पटेल ने उनकी शादी को मानने से इनकार कर दिया है।