South Block Hindi South Block Hindi
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
Mahatma gandhi university meghalaya
  1. Home
  2. दुनिया
  3. चक्रवात ‘सितरंग’ ने बांग्लादेश में मचाई तबाही, हजारों लोगों का घर बर्बाद
 चक्रवात ‘सितरंग’ ने बांग्लादेश में मचाई तबाही, हजारों लोगों का घर बर्बाद
दुनिया

चक्रवात ‘सितरंग’ ने बांग्लादेश में मचाई तबाही, हजारों लोगों का घर बर्बाद

by Ranjan Gupta October 26, 2022

चक्रवात सितरंग ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। बंगाल की खाड़ी से उत्पन्न हुआ ये चक्रवात अब बांग्लादेश में तबाही मचा रहा है। मंगलवार को ये पश्चिम बंगाल के तट को पार कर बरिसाल के निकट बांग्लादेश तट से टकराया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से सुंदरवन समेत समुद्री इलाकों में ना जाने की अपील की है। बंगाल की खाड़ी में उठा सितरंग तूफान जब बंगाल की सीमा से टकराएगा उस दौरान हवा की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है। 

आपको बता दें कि बांग्लादेश में इस चक्रवात ने अब तक 35 लोगों की जान ले गया है। अभी कई लोगों की मौत होने की खबर है। कई लोगों के मकान बह चुके हैं और घर तबाह हो चुका है। जिसके बाद लोग खाने को तरस रहे हैं। अभी तक भारत में इसका असर कमजोर दिख रहा है।

बांग्ला दैनिक समाचार पत्र ‘प्रोथोम एलो’ के मुताबिक शुरू में यह चक्रवात काफी बिकराल था बाद में ये कमजोर पड़ गया। अभी तक सही और औपचारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है लेकिन हनुमान है कि कम से कम 35 लोगों की जान अब तक चली गई है। बिजली जैसे और कई महत्वपूर्ण और जरूरी सुविधाएं ठप हो चुकी है।

खबर मिलने से पहले ही बांग्लादेश के अधिकारियों ने तट पर बसे हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया था। चक्रवात बांग्लादेश के तट से टकराने के बाद भारत में इसका असर बहुत ही कमजोर हो गया है। भारत में अभी तक कोई नुकसान की बात सामने नहीं आई है। चक्रवात के कारण दक्षिण पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश हुई है। इसी वजह से कोलकाता में दिवाली की शाम लोगों की कम भीड़ देखने को मिली।

Tags: Cyclone Sitrang
Previous post
Next post
Mahatma gandhi university meghalaya

Our Clients

Merlin_logo_edited
LOGO PPHG
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.