Current Laga Re Song: ‘करंट लगा रे’ गाना रिलीज, रणवीर-दीपिका के डांस ने मचाई धुम

0
530
Current Laga Re
Current Laga Re

Current Laga Re Song: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ (Cirkus) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का गाना ‘करंट लगा रे’ (Current Laga Re) रिलीज कर दिया गया है। इस गाने ने रिलीज होते ही फैंस का क्रेज बढ़ा दिया है। इस गाने को सुनने के लिए फैंस काफी दिनों से एक्साइटेड थे और अब यह गाना फैंस को के दिलों पर बिजलियां गिरा रहा है।

 

गाने में दीपिका रणवीर ने जमाया रंग

हाल ही में एक्टर की फिल्म का नया गाना ‘करंट लगा रे’ रिलीज कर दिया गया है। गाने के वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्टर संग बॉलीवुड की हॉट डिवा दीपिका पादुकोण भी ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। गाने में उन्होंने रणवीर सिंह के साथ रंग जमा दिया है। बता दें कि ‘सर्कस’ एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फुकरे फेम एक्टर वरुण तेज भी इस फिल्म में दोहरे किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं अगर गाने की बात करें तो ‘करंट लगा रे’ गाने को नकाश अजीज, ध्वनि भानुशाली, जोनिता गांधी, लिजो जॉर्ज ने अपनी आवाज दी है, तो वहीं गाने के लिरिक्स ‘कुमार’ ने दिए है। गाने को कंपोज लिजो जॉर्ज – डीजे चेतस ने किया है।

Image20 resized 7

फिल्म में दिखेगी सितारों की फौज

रोहित शेट्टी की इस कॉमेडी फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कलाकारों की फौज नज़र आने वाली है। फिल्म में पूजा हेगड़े, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण शर्मा, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी, व्रजेश हीरजी, सिद्धार्थ जाधव, विजय पाटकर, सुलभा आर्य, अनिल चरणजीत, अश्विनी कालसेकर, मुरली शर्मा, टीकू तलसानिया, राधिका बंगिया, बृजेंद्र काला, सौरभ गोखले, आशीष वारंग, उमाकांत पाटिल और उदय टिकेकर नज़र आएंगे। ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फैंस को इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। वहीं देखना यह होगी कि फैंस इस फिल्म को कितना पसंद करते हैं।