कानपुर: जन्मदिन पार्टी को लेकर शुरू हुआ विवाद मौत में बदला, ट्रेन के आगे कूदा दंपति

0
467
kanpur husband wife suicide

यूपी के कानपुर में एक छोटा सा विवाद मौत में बदल गया। दरअसल, यहां पति-पत्नी के बीच जन्मदिन की पार्टी में जाने को लेकर झगड़ा हुआ और देखते ही देखते दोनों दंपत्ति ने रेलवे ट्रेक पर कूदकर अपनी जान दे दी। मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल घटना को जांच चल रही है।

kanpur husband wife suicide
kanpur husband wife suicide

छोटा सा विवाद बना मौत का कारण

ये मामला यूपी के कानपुर के चौबेपुर का है। यहां पत्नी और पति के बीच बर्थ डे पार्टी में जाने को लेकर हो रहा विवाद मौत का कारण बन गया। दरअसल, पत्नी अंजना और पति राजकिशोर, दोनों ही प्राइवेट जॉब करते थे। दंपति हमेशा की तरह सुबह एक साथ निकले और रात में घर भी एक साथ वापस आ रहे थे। मगर बुधवार को अंजना को अपने मित्र के यहां जन्मदिन से आने में देरी हो गई जिसको लेकर पति-पत्नी का विवाद शुरू हो गया। दोनों रेलवे स्टेशन के पास ही लड़ने लगे और विवाद बढ़ने के बाद दोनों ने ट्रेन की ओर दौड़कर अपनी जान दे दी। दंपति की ट्रेन से कटने से मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर शवों की खबर आग की तरह फैल गई जिससे हर तरफ हड़कंप मच गया। मामला की जानकारी पुलिस को मिलते ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल मामले को लेकर छानबीन जारी है।

दंपति के चार बच्चे हुए अनाथ

दरअसल, मृतक दंपति के चार बच्चे है तीन बेटियां और एक बेटा। देर रात तक माता-पिता के घर ना आने से चारों बच्चे उन्हें ढूंढने निकले। बच्चों को जब माता-पिता की मृत्यु की खबर मिली तो वो सदमे में आ गए। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार में मातम पसर गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि, आपको बता दें कि राजकिशोर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसी के चलते दोनों ही लोग प्राइवेट जॉब करते थे। पत्नी ब्लू वर्ल्ड में काम करती थी तो वहीं पर थी डेली वेजेस पर मजदूरी करता था।