रोजाना करें इसका सेवन, 7 गंभीर रोगों से मिलेगा छुटकारा

0
417
Dragon Fruit Benefits
Dragon Fruit Benefits

Dragon Fruit Benefits : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फ्रूट्स का सेवन करना एक अच्छा विकल्प हैं। सेब, संतरा और केला जैसे कई फल के फायदे तो लोगों को पता होते है। लेकिन ड्रैगन फ्रूट के फायदे शायद ही किसी को पता होंगे। देश में कई जगह ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit) को पिठाया या स्ट्रॉबेरी नाशपाती के नाम से भी जाना जाता हैं। दक्षिण अमेरिका का ये फल रसीला और मीठा होता हैं।

ड्रैगन फ्रूट के फायदे

r32

ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit Benefits) को खाने से कई फायदे होते हैं। जैसे कि-

  1. दिल संबंधित बीमारियां से पीड़ित लोगों को इसका सेवन करना चाहिए। इस फल के बीजों में ओमेगा-3 और ओमेगा-9 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हृदय को स्वस्थ रखने का काम करता हैं।
  2. ड्रैगन फ्रूट में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड, फेनोलिक एसिड, एस्कॉर्बिक एसिड और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं। ये ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने का भी काम करता है। इसलिए डायबिटीज से पीड़ित लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
  3. ड्रैगन फ्रूट में विटामिन सी और कैरोटीनॉयड पाया जाता है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने का काम करता हैं।
  4. ड्रैगन फ्रूट के सेवन से टोटल कोलेस्ट्रॉल ट्राइग्लिसराइड और खराब LDL लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जिससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा कम होता हैं। इसके सेवन से शरीर में अच्छा कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ता हैं।
  5. इस फल में एंटीट्यूमर, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाएं जाते हैं। इससे महिलाओं में बढ़ रहें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है।
  6. ब्रेन डिसफंक्शन की समस्या में भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता हैं।
  7. गठिया की बीमारी में दर्द जोड़ों का दर्द, सूजन या ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस आम हैं। लेकिन इसमें पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट, गठिया के दर्द से आराम दिलाने में मदद करता है।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।