इस राज्‍य में फ्री बिजली का कांग्रेस ने किया दावा, ‘Praja Dhwani Yatra’ में किया बड़ा ऐलान

0
411
Congress Praja Dhwani Yatra

Congress Praja Dhwani Yatra : कांग्रेस पार्टी के द्वारा बुधवार को बड़ी घोषणा की गई। दरअसल, भाजपा को सत्ता से हटाने का दृढ लक्ष्य रखने वाली कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को ‘प्रजा ध्वनि’ नाम से एक चुनावी यात्रा की शुरुआत की है। इस यात्रा को डीके शिवकुमार और विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया के नेतृत्व में कर्नाटक में शुरू किया गया है। इसी यात्रा के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने जनता के लिए बड़ी घोषणा करते हुए ऐलान किया है कि अगर जनता उन्हे सत्ता में लाए तो हम सबसे पहले सबको 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करेंगे। यह सत्ता से भाजपा को हटाने के लिए बड़ी घोषणा मानी जा रही है।

congress praja dhwani yatra

भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाने का लक्ष्य रखने वाली कांग्रेस पार्टी जो आश्वासन देती है वह करके दिखाती है ये तो हम सब जानते ही है। बिलकुल इसी प्रकार बुधवार यानी आज कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने चिक्कोड़ी कांग्रेस की रैली में बड़ी घोषणा की। कर्नाटक कांग्रेस की तरफ से शिवकुमार ने कहा कि सत्ता में आने पर हर घर में 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। राज्‍य के लिए कांग्रेस का यह वादा अहम साबित हो सकता है। दिल्ली और पंजाब में अरविंद केजरीवाल के फ्री चुनावी घोषणाओं के सफल मॉडल के बाद कांग्रेस का यह ऐलान राज्‍य में उसके लिए महत्‍वपूर्ण साबित हो सकता है।

congress praja dhwani yatra

यात्रा कर्नाटक के 21 जिलों से गुजरेगी

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ‘प्रजा ध्वनि यात्रा’ कर्नाटक के 21 जिलों से गुजरेगी, इस दौरान पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ तैयार एक आरोप पत्र के जरिये उस पर निशाना साधते हुए लोगों से अपने विचार साझा करेगी और उन्हें राज्य के समग्र विकास का भरोसा दिलाएगी। कांग्रेस के कर्नाटक में सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे शिवकुमार और सिद्धारमैया ‘प्रजा ध्वनि यात्रा’ के तहत 29 जनवरी तक एक ही बस में सवार रहेंगे।