South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Whatsapp Instagram Youtube Facebook Twitter Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. राजनीति
  3. Congress Manifesto for Karnataka : बजरंग दल-PFI जैसे संगठनों पर बैन, मुफ्त बस यात्रा का वादा… जानिए कांग्रेस के घोषणापत्र की बड़ी बातें
 Congress Manifesto for Karnataka : बजरंग दल-PFI जैसे संगठनों पर बैन, मुफ्त बस यात्रा का वादा… जानिए कांग्रेस के घोषणापत्र की बड़ी बातें
राजनीति

Congress Manifesto for Karnataka : बजरंग दल-PFI जैसे संगठनों पर बैन, मुफ्त बस यात्रा का वादा… जानिए कांग्रेस के घोषणापत्र की बड़ी बातें

by News Desk May 2, 2023

Karnataka Elections 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव की वोटिंग में कुछ दिन ही बाकी है। ऐसे में जहां कल भाजपा ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया, तो वहीं आज कांग्रेस ने अपना मैनिफेस्टो जारी कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में अपना मैनिफेस्टो जारी किया है। हालंकि इस मौके पर खड़गे के साथ राज्य के पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया और रणदीप सुरजेवाला मौजूद रहें। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र (Karnataka Elections 2023) में 5 गारंटियों को दोहराया है। जो हैं गृह ज्योति, गृह लक्ष्मी, अन्ना भाग्य, युवा निधि और शक्ति। इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाल करने का भी वादा किया है।

यह भी पढ़ें- BJP Manifesto for Karnataka: UCC पर खेला दांव, तीन मुफ्त सिलेंडर देने का वादा…जानिए BJP के घोषणापत्र की बड़ी बातें

कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में क्या-क्या है खास?

  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुफ्त बस यात्रा की योजना।
  • अगले 5 वर्षों में किसान कल्याण के लिए 1.5 लाख रुपए।
  • बजरंग दल, पीएफआई जैसे संगठनों पर बैन लगाया जाएगा।
  • गृह ज्योति योजना के तहत 200 यूनिट मुफ्त बिजली देना।
  • अन्नभाग्य योजना में दस किलो चावल की गारंटी।
  • नारियल किसानों और अन्य के लिए MSP सुनिश्चित की जाएगी।
  • फसल नुकसान की भरपाई के लिए हर साल 5000 करोड़ रुपये।
  • दूध पर सब्सिडी को 5 रुपए से बढ़कर 7 रुपये किया जाएगा।
  • न्यू एजुकेशन पॉलिसी को रद्द कर राज्य शिक्षा नीति को लागू किया जाएगा।

जानिए और क्या-क्या है खास पत्र में?

  • आरक्षण की सीलिंग को 50 फीसदी से बढ़ाकर 75 फीसदी किया जाएगा।
  • अल्पसंख्यक महिलाओं को 3 लाख तक ब्याज रहित लोन देना।
  • साथ ही अल्पसंख्यक कल्याण की राशि को बढ़ाकर 10 हजार करोड़ किया जाएगा।
  • पब्लिक वर्क में ट्रांसपेरेंट टेंडर सिस्टम लाकर भ्रष्टचार को खत्म किया जाएगा।
  • पुलिस विभाग के रिक्त पदों की भर्ती को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • मछुआरों को हर साल 500 लीटर फ्री डीजल दी जाएगी।
  • स्टेट एज्युकेशन पॉलिसी से NEP को हटाया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले बीते दिन BJP ने जनता के लिए अपना पिटारा खोला था। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट ‘प्रजा ध्वनि’ जारी किया है। साथ ही भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो में कर्नाटक में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का वादा किया है। इसके अलावा बीजेपी ने कर्नाटक (Karnataka Elections 2023) की जनता से कई और बड़े-बड़े वादे भी किए हैं।

Tags: bjp manifesto congress manifesto Congress Manifesto for Karnataka featured karnataka Karnataka BJP Manifesto Karnataka Election 2023 Karnataka Elections Karnataka Elections 2023 karnatka congress manifesto politics
Previous post
Next post

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Whatsapp Instagram Facebook Twitter Youtube Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.