इन राज्यों में और बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी की चेतावनी

0
430
Weather Update
Weather Update

Weather Update : पहाड़ी इलाकों में हो रहीं बर्फबारी का सीधा असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में ठिठुरन बढ़ गई हैं। आने वाले कुछ दिनों में उत्तर पश्चिम, उत्तर भारत और मध्य भारत में तो सर्दी का सितम कई ज्यादा बढ़ जाएगा। इन तमाम जगह पर ठंडी हवाओं के साथ-साथ मौसम शुष्क बना हुआ है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के राज्यों में अभी भी तेज बारिश हो रहीं हैं।

भारत मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Rain resized image 2

आईएमडी (Imd) यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप के मध्यम में तेज बारिश की संभावना है। साथ ही देश के अधिकांश हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। नॉर्थ-ईस्ट और सेंट्रल भारत का तापमान भी 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच ही बना रहेगा। बता दें कि केरल और तमिलनाडु में कई जगह तेज बारिश होने की संभावना हैं।

इन जगह पर बढ़ेगी ठंड

Winter resized image

उत्तरप्रदेश, झारखंड, बिहार और उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में अब ठंड और बढ़ेगी। पहाड़ों में हो रहीं अंधाधुन बर्फबारी की वजह से इन इलाकों में तापमान लगातार गिरता जा रहा है। यूपी में सुबह और शाम कोहरा छाने लगा है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली में सर्दी और बढ़ने की पूरी-पूरी संभावना हैं।