Cm Yogi Adityanath : पाकिस्तान का विलय होगा या वह समाप्त हो जाएगा, योगी आदित्यनाथ

0
470
Cm Yogi Adityanath

Cm Yogi Adityanath :आज देश भर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाई जा रही है। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान के भविष्य को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का भारत में विलय हो जाएगा या वह समाप्त हो जाएगा। यह दावा उन्होंने विभाजन के इतिहास और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा के दौरान किया।

कांग्रेस पर आरोप

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर विभाजन की त्रासदी के लिए माफी न मांगने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस ने जब भी सत्ता संभाली, उसने देश के हितों को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पापों के लिए उन्हें कभी माफी नहीं मिल सकती है।

ये भी पढ़ें : Gurmeet Ram Rahim : फिर पेरोल पर बाहर आया दुष्कर्म का आरोपी गुरमीत राम रहीम, हरियाणा चुनाव है नजदीक

सीएम ने कहा कि जब 1947 में पंडित नेहरू और कांग्रेस पार्टी तिरंगा लहरा कर जश्न बना रही थी उस समय अनगिनत लोग अपनी मातृभूमि छोड़ने को विवश थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्ष की भारत की प्रगति दुनिया को अचंभित करती है। इसीलिए दुनिया में कहीं संकट आता है तो दुनिया भारत की तरफ देखती है।

बांग्लादेश में हिन्दुओ पर हो रहे हिंसा |Cm Yogi Adityanath

आदित्यनाथ ने बांग्लादेश के हिंदू समुदाय के संदर्भ में कहा कि 1947 में बांग्लादेश में 22% हिंदू थे, जो अब घटकर 7% रह गए हैं। उन्होंने जोर दिया कि अखंड भारत का सपना ही इस समस्या का समाधान हो सकता है।

1947 का विभाजन

मुख्यमंत्री ने 1947 के विभाजन को अप्राकृतिक बताते हुए कहा कि अगर उस समय भारत के राजनीतिक नेतृत्व में मजबूत इच्छाशक्ति होती, तो यह विभाजन नहीं होता। उन्होंने कांग्रेस के सत्ता में रहते हुए किए गए फैसलों की आलोचना की और कहा कि कांग्रेस ने देश की एकता के साथ राजनीति की।

भारत की प्रगति | Cm Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत की प्रगति ने दुनिया को अचंभित किया है। उन्होंने दावा किया कि जब दुनिया में कहीं संकट आता है, तो लोग भारत की तरफ देखते हैं। यह उनके अनुसार, भारत की शक्ति और नेतृत्व की पहचान है।