Tania Sachdev के पोस्ट पर सीएम आतिशी ने दिया जवाब, बोलीं- ‘मेरा ऑफिस आपसे संपर्क करेगा..’

0
383
CM Atishi replied to Tania Sachdev's post

Tania Sachdev: भारत की दिग्गज शतरंज खिलाड़ी तानिया सचदेव ने दिल्ली सरकार द्वारा उनकी उपलब्धियों को मान्यता न दिए जाने पर सोशल मीडिया पर अपनी निराशा व्यक्त की। सोशल मीडिया पोस्ट में, दिल्ली की इस खिलाड़ी ने अपनी उपलब्धियों को उजागर किया और बताया कि कैसे दिल्ली सरकार उनकी उपलब्धियों को पर्याप्त रूप से मान्यता देने में विफल रही है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को टैग किया।

मुख्यमंत्री आतिशी ने दिया पोस्ट का जवाब

इस पर अब मुख्यमंत्री आतिशी की प्रतिक्रिया सामने आ गई है। सीएम ने कहा है कि वह उनसे मिलकर उनके सुझाव जानेंगी ताकि इस संबंध और भी जो करना जरूरी है वह किया जा सके।

तानिया को जवाब देते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि हैल्लो तानिया, हमने हमेशा अपने सभी एथलीटोंऔर खिलाड़ियों का समर्थन किया है। खासकर हमारे स्कूलों में। आपसे मिलना और यह समझना अच्छा लगेगा कि शतरंज खिलाड़ियों के लिए और क्या किया जा सकता है। मेरा कार्यालय आपसे संपर्क करेगा और मैं वास्तव में आपके विचारों और सुझावों को सुनने के लिए उत्सुक हूं।

ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला

बता दें कि तानिया 2024 शतरंज ओलंपियाड में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम की सदस्य थीं, जिसमें हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली आर., दिव्या देशमुख और वंतिका अग्रवाल शामिल थीं। वह 2022 शतरंज ओलंपियाड में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थीं, जहां तानिया ने खुद एक व्यक्तिगत पदक जीता था।