Cirkus Teaser: सर्कस का टीजर हुआ आउट, हंसी से लोटपोट होने को हो जाइए तैयार

0
346
Cirkus
Cirkus

 

Cirkus Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सर्कस’ (Cirkus) का टीजर आउट कर दिया गया है। हाल ही में फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया है, जिसमें फिल्म में शामिल सभी किरदारों का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। फिल्म का ये टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

 

 

एक्टर ने शेयर किया फिल्म का टीजर

हाल ही में रणवीर सिंह ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ का लेटेस्ट टीजर अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म के टीजर वीडियो में रणवीर सिंह के दो किरदार नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में जैकलीन फर्नांडिस और साउथ की फेमस एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी दिखाई दे रही हैं। टीजर की खास बात यह है कि बॉलीवुड के कॉमेडी किंग जॉनी लिवर इस फिल्म में बड़े पर्दे पर काफी लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं।

Circus2 resized image

फिल्म में ये किरदार हैं शामिल

रोहित शेट्टी की इस फिल्म में रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े के अलावा संजय मिश्रा, सिद्धार्थ जाधव, मुकेश तिवारी, व्रजेश हिज़रे, अश्विनी कलसेकर, मुरली शर्मा, टीकू तलसानिया विजय पाटकर, बृजेन्द्र काला और अनिल चटर्जी जैसे कलाकार भी शामिल हैं। इसके अलावा फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा वरूण शर्मा भी डबल रोल में नजर आ रहे हैं।

Circus1 resized image

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म के टीजर वीडियो के साथ फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। आपको बता दें कि सर्कस का ट्रेलर 2 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा अगर फिल्म के रिलीज डेट की बात करें तो एक्टर की कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।