Chris Wu: रेप केस में क्रिस वू को हुई जेल, 3 लड़कियों से रेप का लगा था आरोप

0
344
Kris Wu
Kris Wu

Court Sentenced Punishment On Rape Case To Kris Wu: फेमस कैनेडियन पॉप सिंगर क्रिस वू (Kris Wu) को रेप केस में जेल हो गई है। दरअसल, सिंगर पर 3 महिलाओं संग रेप करने का आरोप था, जिसके लिए चीन के कैपिटल सीटी में स्थित बिजिंग डिस्ट्रीक्ट कोर्ट ने उन्हें 11 साल 6 महीने की सजा सुनाई है। इसके अलावा उनको समूह यौन संबंध के मामले में 1 साल 10 महीने की सजा सुनाई गई है।

BTS1 resized image

इस मामले में हुए थे गिरफ्तार

दरअसल, पिछले साल क्रिस वू की एक स्टूडेंट ने पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा उनपर डेट-रेप का आरोप लगाया था। इसके बाद अब सिंगर पर 3 लड़कियों संग जबरन संबंध बनाने का आरोप है। सिंगर पर आरोप है कि साल 2020 में एक पार्टी के दौरान उन्होंने लड़कियों का नशे में होने का फायदा उठाते हुए उनका बलात्कार किया।

BTS2 resized image

सिंगर ने बताय था आरोपों को बेबुनियाद

सिंगर ने अपनी स्टूडेंट द्वारा लगाए गए आरोंपो का बेबुनियाद बताया था। हालांकि इस मामले में 24 लड़कियों की गवाही के बाद आखिरकार उनके आरोपो का पर्दाफाश हुआ, जिसके बाद सिंगर को उपयुर्कत सजा सुनाई गई।

BTS3 resized image

क्रिस वू कि लिस्ट में ये आरोप भी है शामिल

जानकारी के लिए बता दें कि सिंगर को रेप के आरोप में 11 साल 6 महीने की सजा के अलावा दुसरे आरोपों के लिए 5 साल तक की जेल हो सकती है। साथ ही उनपर टैक्स फ्रॉड के भी आरोपों का खुलासा हुआ, जिसके लिए उन्हें सरकार को 600 मिलियन युआन यानी 6,82,64,46,000 रुपये देने पड़ सकते हैं।