Viral Video: अनजानी शादी में बच्चे दीवाने, पतली कमरिया गाने पर जमकर थिरके स्कूली बच्चे

0
426
School Student Dance On Bhojpuri Song Patli Kamariya

Viral Video: आज के युग को ऐसे ही डिजिटल युग नहीं कहा जाता है। बच्चे से बूढ़े तक आजकल सोशल मीडिया की दुनिया में सराबोर हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया के जरिए आजकल कोई भी फेमस हो जाता है, और सच कहे तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे वायरल वीडियोज की कमी नहीं है, जिसे हर वर्ग के लोग देखते हैं और आनंद लेते हैं। बॉलीवुड हो या भोजपुरी इंडस्ट्री यंग स्टार्स सभी प्रकार के गानों पर अपना टैलेंट बिखेरते नजर आते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूल बस में बैठे बच्चे बाहर बज रहे डीजे के माध्यम से भोजपुरी गाने पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बच्चों का डांस

सोशल मीडिया पर हिंदी गानों से ज्यादा पॉपुलैरिटी भोजपुरी गानों को मिलती है। ऐसा ही एक गाना है पतली कमरिया। बीते कुछ दिनों में इस गाने ने बच्चों से लेकर बूढ़े लोगों तक को अपने बीट पर थिरका रखा है। वहीं अब हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में स्कूल के बच्चे इस गाने पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, वीडियो में आप देख सकते हैं कि रास्ते पर एक स्कूल बस खड़ी होती है और उसी दौरान वहां से एक बारात गुजरती है, जिसके साथ ही डीजे पर एक पतली कमरिया गाना भी बज रहा होता है।

पतली कमरिया पर जमकर थिरके बच्चे

वीडियो में आप देख सकते हैं कि गाने पर बाराती नहीं बल्कि स्कूल बस में बैठे बच्चे डांस कर रहे होते हैं। बच्चों को अनजानी शादी के गाने पर डांस करता देख बारातियों को भी काफी अच्छा लगता है और सभी बच्चों के साथ डांस करने लग जाते हैं। इस गाने पर अबतक आपने कई यंग स्टार्स को नाचते गाते देखा होगा, लेकिन बच्चों का ये डांस लोगों को खुब रास आ रहा है। आजकल की भाग-दौड़ भरी लाइफ में यही तो कुछ आनंद के पल होते हैं, जिसे पाने में सोशल मीडिया हमारी मदद करता है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।