Kumar Sanu: हिंदी गाने नहीं मिलने पर छल्का कुमार सानू का दर्द, बोलें- ‘इंडस्ट्री वाले समझ जाएं तो ठीक….’

0
580
Kumar Sanu

Kumar Sanu: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। कुमार सानू ने नब्बे और 2000 के दशक में उन्होंने कई सदाबहार और सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है। हाल में ही उन्होंने म्यूजिक वीडियो 9 टू 5 के लिए अपनी दोनों बेटियों के साथ काम किया है।

अब मशहूर गायक ने इन दिनों बॉलीवुड में निष्क्रिय होने को लेकर बात की है। गायक की आवज के लोग आज भी दीवाने हैं और उनके गाने सुनना चाहते हैं। हालांकि, इन दिनों उनके गाने न के बराबर ही आते हैं, जबकि उन्हें पसंद करने फैंस की संख्या आज भी काफी ज्यादा है। जिसे लेकर अब कुमार सानू ने इस पर बात की हैं।

hgghghhggyj

कुमार सानू ने कही बड़ी बात

हाल ही में एक मीडिया चैनल संग इंटरव्यू के दौरान कुमार सानू से पूछा गया कि आजकल लोग उन्हें फिल्मों में ज्यादा क्यों नहीं सुन पा रहे हैं,तो उन्होंने जवाब दिया कि उनका सफर अब तक काफी अच्छा रहा है। इंडस्ट्री में सभी उनका सम्मान करते हैं, प्यार देते हैं, उनके गाने सुनते हैं, लेकिन फिल्मों के गानों में उनकी आवाज का इस्तेमाल नहीं करते।

इस दौरान उन्होंने आश्चचर्य जताते हुए कहा कि उन्हें इतना प्यार मिलने के बाद भी गाने नहीं मिलते। गायक ने आगे कहा कि उन्होंने कई ऐसे शो में परफॉर्म किया है, जिसके सभी टिकट बिक गए। उनके पास अच्छी फैन फॉलोइंग है। अक्तूबर और नवंबर में और भी ज्यादा लाइव शो करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इसके बाद इंडस्ट्री के लोग उन्हें गाने के लिए संपर्क करेंगे, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है, तो यह उनका दुर्भाग्य होगा।

ये भी पढ़ें: Taapsee Pannu: तापसी पन्नू ने कही बड़ी बात, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस ने बना चाहती है तापसी

Kumar Sanu

28 से ज्यादा भाषाओं में गा चुके है गाने |Kumar Sanu

कुमार सानू ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक यादगार गाने दिए हैं। मेरा दिल भी कितना पागल है, तुझे देखा तो ये जाना सनम, दर्द करारा आदि कई मशहूर गाने उन्होंने गाए हैं। हाल में ही उन्होंने अपने करियर का पहला अंग्रेजी गाना गाया है। अपनी बेटियों के साथ उन्होंने हालिया रिलीज गाना ‘9 टू 5’ को आवाज दी है। उन्होंने अब तक आगे 28 से भी ज्यादा भाषाओं में गाने गाए हैं।