Charu Asopa : तलाक के बाद सिंदूर फ्लॉन्ट करती नजर आई चारू असोपा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

0
541
charu aposa

Charu Asopa: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस चारू असोपा और राजीव सेन काफी लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे। बीते महीने 8 जून को दोनों ने एक दूसरे को तलाक देकर अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। वहीं अब चारू असोपा ने अपने टीवी शो ‘कैसा है ये रिश्ता अंजाना’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है। एक्ट्रेस डेली सोप में वैंप का किरदार निभा रही हैं। हालांकि इसी बीच चारु ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब काफी वायरल हो रहा हैं।

Charu Asopa Divorce के बाद Sindoor Flaunt Video पर Fans Shocking Reaction Viral | Boldsky - video Dailymotion

 वीडियो में सिंदूर फ्लॉन्ट करती नजर आई चारू असोपा

चारू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैं, उन्होंने वीडियो में फुल मेकअप किया हुआ है। विंग आईलाइनर से लेकर न्यूड लिपशेड तक उनका ये लुक परफेक्ट है। वहीं सिंदूर को देखकर सोशल मीडिया पर ये चर्चा है कि शायद चारु ने ये अपने शो के लिए लगाया हो। वीडियो में चारु बोल रही हैं- ‘हम वो हैं जो खुदा को भूल गए। तुम मेरी जान किस गुमां में हो।’ चारु के इस वीडियो को फैंस पसंद कर रहे हैं।

Charu Asopa-Rajeev Sen perform a romantic dance on 'Pehla Pehla Pyaar Hai' at a wedding in Kolkata; Watch | PINKVILLA

चारु असोपा की लव लाइफ

चारु असोपा की लव लाइफ की बात करें तो 2019 में चारु की एक्टर राजीव सेन के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच में अनबन की खबरें आने लगी थीं। हालांकि, उन्होंने कई बार इस रिश्ते को बचाने की कोशिश की। उनकी एक बेटी जियाना भी है। हालांकि, चारू और राजीव इस रिश्ते को ज्यादा निभा नहीं पाए और जून 2023 में उन्होंने तलाक ले लिया। वहीं डाइवोर्स के बाद भी राजीव और चारू को लगातार एक साथ स्पॉट किया जा रहा हैं और अपनी बेटी के लिए आए दिन दोनों साथ में टाइम स्पेंड करते नजर आते है।