Charu Asopa : चारू असोपा ने मनाया बेटी जियाना का बर्थडे, बुआ सुष्मिता सेन ने भी की पार्टी में शिरकत

0
430
Charu Asopa

Charu Asopa: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस चारू असोपा आए दिन सुर्खियों में छाई रहती है। चारू ने अपनी एक्टिंग के दम पर घर घर में अपनी खास जगह बनाई हैं। हाल ही में उनका राजीव सेन से तलाक हुआ है। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी नन्ही बेटी जियाना की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं वहीं चारू की बेटी जियाना 2 साल की हो गई है। जियाना के बर्थडे की वीडियो और फोटोज  सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं राजीव सेन भी अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी का हिस्सा बने साथ ही जियाना की बुआ और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने भी पार्टी में शिरकर की।

ezgif.com gif maker 52

चारू ने की बेटी के साथ ट्विनिंग

आपको बता दें कि चारू ने बेटी जियाना के साथ पिंक कलर की वन स्ट्रैप ड्रेस में ट्विनिग की थी। इस ड्रेस में मदर-डॉटर की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जियाना ने अपने पापा राजीव और मां चारु के साथ केक कट किया। बर्थडे के लिए पूरे रूम को पिंक कलर के बैलून से डेकोरेट किया गया था। राजीव ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर किया, जिसमें सुष्मिता बोलती नजर आ रही हैं- जोर से फूंक। फिर सभी जोर से ताली बजाते हैं। जियाना भी काफी खुश नजर आती हैं।

fcgfrtrddtr

इसी साल हुआ है दोनों की तलाक

चारु और राजीव की बात करें तो उनकी शादी 2019 में हुई थी। दोनों ने लव मैरिज की थी उन्होंने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। चारु और राजीव की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही उनके बीच अनबन की खबरें आने लगीं। उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने की कई बार कोशिश की। लेकिन सारी कोशिशें नाकाम रहीं। 2023 में दोनों ने तलाक ले लिया। चारु और राजीव ने एक-दूसरे पर कई संगीन आरोप भी लगाए थे।