Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani : ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म

0
363
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani New Release Date

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: बॉलीवुड के लिए साल 2022 कुछ खास कमाल नही दिखा पाया था, ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस असफल रही थी, हालांकि इस साल की फिल्म पठान की सफलता के बाद साल 2023 की शुरुआत बिलकुल धमाकेदार रही है। इस साल बॉलीवुड कई फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएंगी, जिसमें धर्मा प्रोडक्शन की भी एक फिल्म शामिल है। करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) भी इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हालांकि अब फिल्म से रिलेटेड एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, इस फिल्म की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव किया गया है और रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

327852292 912569460157760 6067992331306554337 n

इस दिन होगी रिलीज

धर्मा प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ पहले 28 अप्रैल 2023 को रिलीज होने वाली थी लेकिन करण जौहर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अरे कहो ‘सब्र का फल मीठा होता है’, तो इस स्पेशल कहानी की मिठास को बढ़ाने के लिए – हम बहुत सारा प्यार लेकर आ रहे हैं! रॉकी और रानी के परिवार हो रहे हैं तैयार, और अब देखिए ये अनोखी कहानी ऑफ प्यार!’ फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया है जिसमें लिखा है, ‘सेव द डेट, 28 जुलाई 2023’। फिल्म अब 28 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक मल्टीस्टारर ड्रामा फिल्म होने वाली है, जिसको लेकर अभी से ही फैंस के अंदर काफी एक्साइटमेंट है।

 

कई बड़े सितारें आऐंगे नजर

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में कई बड़े बॉलीवुड स्टार नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सबसे पहला नाम रणवीर सिंह और आलिया भट्ट है, दोनों इस फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आऐंगे। साथ ही फिल्म में, धर्मेंद्र, शबाना आजमी, जया बच्चन जैसे दिग्गज स्टार्स भी नजर आने वाले हैं।