Chandu Champion: ओपनिंग डे पर ‘चंदू चैंपियन’ का हुआ बुरा हाल, किया इतने करोड़ का कारोबार

0
382
Chandu Champion

Chandu Champion: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। बीते इन इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। हालांकि फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई ने नतीजे चौंकाने वाले सामने आए। बड़े बजट में बनी यह फिल्म रिलीज के पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

इस फिलम को ज्यादातक क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिला, लेकिन फिल्म की ओपनिंग शानदार नहीं रही। चलिए यहां जानते हैं ‘चंदू चैंपियन’ ने रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

gbfbgbfvssv
रिलीज के पहले दिन किया इतने करोड़ का कारोबार

आपको बता दें कि ‘चंदू चैंपियन’ साल 2024 की मच अवेटेड फिल्म थी। काफी बज के बाद फाइनली ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने खूब मेहनत की थी। वहीं फिल्म में कार्तिक ने भी एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

हालांकि काफी प्रमोशन और बज के बाद भी ‘चंदू चैंपियन’ की शुरुआत थोड़ी धीमी रही और ये डबल डिजिट में ओपनिंग नहीं कर पाई है। इसी के साथ अब फिल्म की पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक की फिम ने रिलीज के पहले दिन 7.75 करोड़ की कमाई की हैं।

gfbbgfgbggr
यह है फिल्म की कहानी

गौरतलब है कि ‘चंदू चैंपियन’ देश के पहले पैरालंपिक गोल्ड फेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है। फिल्म में कार्तिक ने मुरलीकांत का लीड किरदार प्ले किया है। यह फिल्म पेटकर के एक सैनिक और मुक्केबाज से गंभीर चोटों से उबरकर एक चैंपियन तैराक बनने की हैरान कर देने वाली जर्नी दिखाती है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा भुवन अरोड़ा, राजपाल यादव, यशपाल शर्मा, विजय राज, अनिरुद्ध दवे, पलक लालवानी और अन्य कलाकारों ने महत्वपूर्ण रोल प्ले किया है।