Tuesday, September 17, 2024
MGU Meghalaya
Homeधर्मवास्तु टिप्सCats in Jyotish Shashtra: क्यों बिल्ली को माना जाता है अशुभ, इसके...

Cats in Jyotish Shashtra: क्यों बिल्ली को माना जाता है अशुभ, इसके धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक कारण भी

Cats in Jyotish Shashtra: भारत देश में ज्योतिष शास्त्र को बहुत मान्यता दी जाती है। ज्योतिष शास्त्र का काम होता है समय से पहले होने वाली कोई शुभ या अशुभ घटना का संकेत देना। ज्योतिष शास्त्र की सबसे बड़ी विशेषता यही है की ये रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों में ही भविष्य में होने वाली किसी घटना का आभास करता है। जिन चीजों पर हम गौर भी नहीं करते और उन्हे नजरअंदाज कर देते हैं ये शास्त्र उन्ही चीजों के आधार पर हमारे पुरे दिन की भविष्यवाणी कर देता है।

बिल्लियों को लेकर चली आ रही बातें 

ऐसे ही एक विषय की हम आज बात करने वाले है “बिल्ली का रास्ता काटना”। आप सबने सुना होगा की बिल्ली के रास्ता काट देने पर अपना रास्ता बदल देना चाहिए या फिर रुक जाना चाहिए। हम बचपन से ही अपने घर के बड़े लोगों से ये सुनकर बड़े हुए हैं लेकिन हमने इस बात के पीछे का कारण जानने की कोशिश नहीं की। तो आज जानते हैं इस बात में कितना सच है और अगर सच है तो इसके पीछे कारण क्या है।

Mystical Black Cat HD Wallpaper by Laxmonaut

क्यों माना जाता है बिल्ली को अशुभ ? | Cats in Jyotish Shashtra

ग्रहों की कुल संख्या 9 है जिसे नवग्रह कहते हैं। नवग्रह में राहू को छाया ग्रह माना जाता है। राहू की छाया या दृष्टि किसी पर भी पड़ने पर उस व्यक्ति की आर्थिक और शारीरिक स्थिति में गिरावट आने लगती है। उसके शरीर में रोग होने लगते हैं और काम-काज, नौकरी, उन्नति में नुकसान होने लगता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बिल्ली जाति चाहे नर बिल्ली हो या मादा बिल्ली को राहू की सवारी माना जाता है।

ये भी पढ़ें : Pillow and Cloves: तकिए के नीचे लौंग रखकर सोने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

ऐसा माना जाता है की किसी व्यक्ति पर बिल्ली की दृष्टि पड़ने का अर्थ है राहू की दृष्टि पड़ना। यही कारण हैं की बिल्ली को राहू के समान ही अशुभ और हानिकारक माना जाता है। अगर कहीं भी जाते समय बिल्ली दिख जाती है या रास्ता काट देती है तो उस व्यक्ति के लिए अशुभ माना जाता है। वो व्यक्ति किसी घटना का शिकार हो सकता है।

बिल्ली के अशुभ मानने के वैज्ञानिक कारण ? | Cats in Jyotish Shashtra

बिल्ली को केवल ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ही अशुभ नहीं माना जाता। वैज्ञानिकों ने भी अपने कुछ कारण दिए हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार बिल्ली की त्वचा के रोम बहुत संवेदनशील होते हैं। उन्हे जन्म से ही ये गुण मिलता है। बिल्ली की जाति को आने वाले समय में होने वाली दुर्घटना का आभास हो जाता है। कुछ समय पहले ही उनके शरीर में एक तरह की बैचेनी होने लगती है। वह इधर-उधर भागने लगती है।

इसलिए माना जाता है की जब व्यक्ति के सामने बिल्ली अचानक आ जाए या रास्ता काट दे तो हो सकता है की उसके साथ कोई दुर्घटना होने वाली हो इसलिए उसे कुछ समय के लिए रुक जाना चाहिए या अपना रास्ता बदल देना चाहिए। इन तथ्यों से स्पष्ट है की ये केवल मिथ्या नहीं हैं की बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ होता है। इसके कारण और प्रमाण भी दिए गए हैं लेकिन संभव है की कभी-कभी ये इत्तेफाक भी हो सकता है। हमे इस बात को पुरी तरह से अंधविश्वास के तरह नहीं मानना चाहिए।

Disclaimer – (इस आर्टिकल में बताई गई जानकारियां सामान्य जानकारियों पर आधारित है. हमारा मकसद किसी की भी मान्यता और विचारों को ठेंस पहुंचाने का नहीं है. South Block Digital यहां दी गई जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. )

- Advertisment -
Most Popular