Bigg Boss 16: बीबी हाउस में रोहित शेट्टी की एंट्री, शिव ठाकरे को मिला ये बड़ा ऑफर!

0
470
Bigg Boss 16

Bigg Boss 16 Updates: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 अपने फिनाले से बस एक दिन दूर है, जिसके चलते शो में ड्रामा, और एंटरटेनमेंट भरपूर देखने को मिल रहा है। वहीं हाल ही में शो का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें एक्शन की झलक भी फैंस को देखने को मिली है। आपको बता दें कि आज के आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी अपने शो खतरों के खिलाड़ी का प्रमोशन करने बीबी हाउस में एंट्री करेंगे। इस दौरान वो अपने शो के लिए बीबी हाउस से किसी कंटेस्टेंट को सेलेक्ट करने वाले हैं। वहीं अब खबरें आ रही है कि खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन में शिव ठाकरे डायरेक्ट एंट्री करने वाले हैं।

दो नाम हुए फाइनल!

हाल ही में कलर्स टीवी ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें बतौर मेहमान रोहित शेट्टी घर के अंदर धमाकेदार एंट्री करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि रोहित अपने शो खतरों के खिलाड़ी को प्रमोट करते नजर आ रहे है, साथ ही वह घरवालों के साथ कुछ एक्शन टास्क करती भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में प्रोमो को देखने के बाद ये कहा जा रहा है कि रोहित शेट्टी किन्हीं दो कंटेस्टेंट को अपने शो में डायरेक्ट एंट्री भी देने वाले है और सोशल मीडिया पर कुछ वायरल रिपोर्ट्स की मानें तो अर्चना गौतम और शिव ठाकरे को रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में डायरेक्ट एंट्री मिल चुकी है।

कंटेस्टेंट का हाल बेहाल

शो के अपकमिंग प्रोमो में रोहित शेट्टी दिए हुए टास्क में एमसी स्टैन पानी से जुड़ा हुआ टास्क करेंगे। वहीं अर्चना गौतम करंट लगने वाला टास्क करती नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका चाहर चौधरी बाइक से शीशा तोड़ने वाला स्टंट करते हुए दिखाई देंगी। इस प्रोमो को देखकर फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि ‘बिग बॉस 16’ का फिनाले 12 फरवरी को होने वाला है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जंग जारी हैं। वहीं फाइनलिस्ट की बात करें तो एमसी स्टैन, अर्चना गौतम, शालीन भनोट, शिव ठाकरे और प्रियंका चौधरी के बीच तगड़ी जंग होने वाली है।