पंजाब: पेड़ से टकरा कर दुर्घटना ग्रस्त हुई कार, 2 की मौत

0
370
punjab road accident 2 died

पंजाब के होशियारपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा शनिवार की सुबह एक कार के बेकाबू होने से हुआ। इस दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई वहीं 2 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवो को अपने कब्जे में कर लिया और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

punjab road accident 2 died
punjab road accident 2 died

2 की मौत 2 गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, ये हादसा पंजाब के फगवाड़ा के होशियारपुर रोड़ पर हुआ। यहां एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। कार में 4 युवक सवार थे। इस हादसे में चारों कार में बुरी तरह से फंस गए। युवकों को बड़ी मशक्कत के बाद कार में से निकाला गया। इस दौरान 2 की मौत हो गई जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल फगवाड़ा में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

चारों युवक फोटोग्राफी का काम करते हैं

शनिवार सुबह होशियारपुर रोड पर हुए इस हादसे में चारो कार सवार बुरी तरह से फंस गए। इस दौरान दो की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं समय पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में रखवा दिए है। मिली जानकारी के मुताबिक, चारों युवक फोटोग्राफी का काम करते हैं। इसके अलावा चारों लोग बठिंडा और बरनाला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है। सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया।