IND vs NZ 2nd ODI: कप्तान रोहित शर्मा को है भूलने की आदत, वीडियो में देखें इसका प्रूफ

0
337
IND vs NZ: Rohit Sharma

IND vs NZ 2nd ODI: रायपुर में आज यानी 21 जनवरी को भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। मैच से पहले टॉस किया गया और टॉस में सिक्का भारत के पक्ष में गिरा। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन इसी बीच रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टॉस के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसपर किसी को यकीन नहीं हो रहा है। दरअसल, टॉस का सिक्का रोहित के पाले में गिरा तो रोहित ने सोच विचार के लिए काफी समय लिया। अमूमन कप्तान पहले से सोच कर आते हैं कि उन्हें टॉस जीतकर क्या करना है।

टॉस के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि सभी हो गए हैरान

भारत दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के दौरान रोहित शर्मा का फनी अंदाज देखने को मिला। रोहित शर्मा अक्सर अपनी चीजें भूल जाते हैं। इंटरव्यू में रोहित ये कह चुके हैं कि उनको भूलने की आदत है।  हालांकि अभी रोहित शर्मा ने इसकी पुष्टि नहीं किया है कि आखिर हुआ क्या था।

रोहित भूल गए थे कि कोच और टीम के बीच क्या बातचीत हुई थी या जानबूझकर उन्होंने ये मजाक में किया। क्यूंकि टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा असमंजस की स्थिति में पड़ गए। थोड़ी देर सोच-विचार करने के बाद रोहित ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

IND vs NZ 2nd ODI: Where To Watch India vs New Zealand Match Live?

कीवी टीम कर रही है संघर्ष

आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का आज दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। ये मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में खेला जा रहा है। खबर लिखे जाने तक भारत की गेंदबाजी मैच में काफी अच्छी देखने को मिली है। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए संघर्ष कर रही है। 20 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम 64 रन पर 6 विकेट खो दी है। भारत के तेज गेंदबाजों को विकेट प्राप्त हुआ है।