Ishan Kishan : बर्थडे पर कप्तान रोहित ने इशान से मांगा ये खास गिफ्ट, सुनकर आप भी नहीं रोक पाएंगे हसीं, देखे वीडियो

0
297
Ishan Kishan
Ishan Kishan

Ishan Kishan: भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन (Ishan Kishan) ने कल यानी 18 जूलाई को अपना 25वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी व सपोर्ट स्टाफ मौजूद रहे और बर्थडे केक कटवाया। हालांकि, अब वीडियो और फोटोज सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में रोहित शर्मा के साथ किशन का एक मजाकिया वीडियो काफी वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ ईशान किशन ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि, इस मैच में ईशान किशन को बड़ी पारी खेलने का मौका नहीं मिला, क्योंकि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पारी समाप्ती की घोषणा कर दी। ईशान किशन अपने डेब्यू टेस्ट में 1 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Ishan Kishan
Ishan Kishan

यह भी पढे़ं: IND vs WI 1st Test 2023 : टीम इंडिया को मिली बड़ी जीत, वेस्टइंडीज को पारी और 141 रन से हराया

कप्तान रोहित शर्मा ने दिया मजेदार जवाब

दरअसल, इशान किशन के बर्थडे पर रेव स्पोर्ट्स ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें रोहित शर्मा से सवाल किया जाता है कि इशान किशन को तो आपने बर्थडे से एक हफ्ते पहले ही गिफ्ट दे दिया तो क्या अब आप उन्हें कुछ बर्थडे गिफ्ट देंगे? इस पर कप्तान रोहित शर्मा का मजाकिया जवाब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रोहित शर्मा ने कहा, “तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए, सब कुछ तो है तेरे पास, तुम सभी लोगों को शतक मारकर गिफ्ट दो।” रोहित शर्मा का ईशान किशन को दिया जवाब लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में भी देखा जा सकता है कि रोहित के जवाब पर आस पास के प्लेयर्स जोर से हंसने लगते हैं।

भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे

बता दें कि टेस्ट सीरीज का पहला मैच (IND vs WI) डोमिनिका में खेला गया था। इसमें भारत ने पारी और 141 रनों से जीत दर्ज की। बर्थडे के बाद उम्मीद की जा रही है कि दूसरे टेस्ट में ईशान किशन अपने बल्ले से धमाल मचा सकते हैं। गौरतलब है कि कप्तान ने पहले मैच के दौरान 103 रन बनाए थे। रोहित का यह 10वां शतक था। इसके अलावा अपने पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़ा था, जिसके बाद क्रिकेट फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में यशस्वी ने अपनी फैमिली को घर भी गिफ्ट किया है।

यह भी पढ़ें: Ishan Kishan Girlfriend : बेहद खूबसूरत हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया, देखें कैसे मिले ?