Maharashtra Road Accident : शिरडी जा रही बस की ट्रक से टक्कर, 10 यात्रियों की मौत, सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

0
380
MAHARASHTRA ROAD ACCIDENT
MAHARASHTRA ROAD ACCIDENT

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की जान चली गई। हादसा नासिक से शिर्डी आ रही टूरिस्ट बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर होने से हुआ। जानकारी के मुताबिक, टूरिस्ट बस में करीब 35 से 40 यात्री थे। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह 6 बजे सिन्नर-शिरडी हाईवे पर हुआ। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहन बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

MAHARASHTRA ROAD ACCIDENT
MAHARASHTRA ROAD ACCIDENT

अंबरनाथ से शिरडी जा रहे थे श्रद्धालु

ये दिल दहला देने वाला हादसा सिन्नर-शिरडी हाईवे पर सुबह 6 बजे के करीब हुआ। दरअसल, मुंबई से शिर्डी आ रही टूरिस्ट बस और ट्रक की जोरदार टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 15 गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसा नासिक-शिर्डी हाईवे पर हुआ है। बस में अंबरनाथ ठाणे इलाके से करीब 35 से 40 यात्री शिरडी जा रहे थे। उल्हासनगर से 15 बसें साईं दर्शन के लिए जा रही थीं। उसी में से एक बस का एक्सीडेंट हुआ है। हादसे में जख्मी लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच अभी कर रही है।

MAHARASHTRA ROAD ACCIDENT
MAHARASHTRA ROAD ACCIDENT

दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

जानकारी के मुताबिक, मुंबई से शिर्डी आ रही टूरिस्ट बस और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई जिसमें 7 महिलाओं और 3 पुरुष शामिल है। घायलों को नजदीकी साईंबाबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक, बस में अंबरनाथ के यात्री सवार थे, जो शिर्डी दर्शन को आ रहे थे। वहीं हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी। बता दें कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक दोनों ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मृतकों की पहचान की जा रही है।

CM शिंदे ने दिए जांच के आदेश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक-शिर्डी हाईवे पर हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है, मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश दिए हैं।