Sunday, September 8, 2024
MGU Meghalaya
HomeदुनियाBritain Genaral Elections : ब्रिटेन में जुलाई को आम चुनाव के लिए...

Britain Genaral Elections : ब्रिटेन में जुलाई को आम चुनाव के लिए मतदान, ऋषि सुनक ने किया चुनाव तारीखों का ऐलान

Britain Genaral Elections :  प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ब्रिटेन में 4 जुलाई को आम चुनाव होने का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के बाद से ब्रिटेन की राजनीति में काफी उथल-पुथल मच गई है। प्रधानमंत्री ने इस चुनाव को चुनौती भरा बताया हैं। जनता को सम्बोधित करते हुए कहा की अब ब्रिटेन के लोगों को अपना भविष्य चुनने का समय आ गया है। आपको बता दे की ऋषि सुनक प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार जनता के सामने जायेगे।

2025 में थी आम चुनाव होने की घोषणा

ब्रिटेन में आम चुनाव जनवरी 2025 में होने की संभावना थी, लेकिन प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने 7 महीने पहले ही इसका ऐलान कर दिया, लेकिन इनके लिए इस बार जीत की राह मुश्किल नजर आ रही है।इस चुनाव में मुख्य मुकाबला कंजर्वेटिव पार्टी और लेबर पार्टी के बीच है। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक कंजर्वेटिव पार्टी से PM का चेहरा हो सकते हैं। उनके खिलाफ लेबर पार्टी के नेता सर कीर स्टार्मर होंगे, जो प्रधानमंत्री के लिए एक मजबूत कैंडिडेट हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab News: मान सरकार के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे पूर्व DGP, लगाए गंभीर आरोप

ओपिनियन पोल में कंजर्वेटिव पार्टी से काफी आगे है

स्टार्मर इंग्लैंड में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के पूर्व डायरेक्टर और अप्रैल 2020 से लेबर पार्टी के नेता हैं। कई ओपिनियन पोल में लेबर पार्टी सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी से काफी आगे है। इनके अलावा स्कॉटिश नेशनल पार्टी, लिबरल डेमोक्रेट और डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी ब्रिटेन की 3 सबसे बड़ी पार्टियां भी चुनाव मैदान में, जिससे सुनक को नुकसान हो सकता है। सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के एक सूत्र ने मिडिया को बताया कि पार्टी के कुछ सांसद ऋषि सुनक के खिलाफ अविश्वास मत की मांग कर रहे हैं।

लेबर पार्टी को 403 सीटें मिलने का दावा

अप्रैल में YouGov के पोल में बताया गया था कि कंजर्वेटिव पार्टी को आने वाले चुनाव में सिर्फ 155 सीटें मिलेगी। इस बार विपक्षी लेबर पार्टी को 403 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है। ब्रिटेन की संसद में बहुमत का आंकड़ा 326 है।एक सर्वे में ऐसा दावा किया गया है कि पीएम ऋषि सुनक की पार्टी को चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ सकता है। यह सर्वे 18 हजार लोगों पर आधारित है। इस सर्वे में सुनक के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी के सफाए की भविष्यवाणी भी की गई है। विपक्षी की लेबर पार्टी ने 403 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular