South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. खेल
  3. IND vs NZ 1st ODI: ब्रैसवेल का शतक गया बेकार, भारत को मिली 12 रनों से जीत
 IND vs NZ 1st ODI: ब्रैसवेल का शतक गया बेकार, भारत को मिली 12 रनों से जीत
खेल

IND vs NZ 1st ODI: ब्रैसवेल का शतक गया बेकार, भारत को मिली 12 रनों से जीत

by News Desk January 19, 2023

IND vs NZ 1st ODI:  भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल यानी 18 जनवरी को हैदराबाद में पहला वनडे मैच खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रन से हरा दिया। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बेहद रोमांचक हुआ। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में काफी रन बने। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने शानदार आगाज किया है। इसी के साथ सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 349 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 49.2 गेंद पर 337 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

IND vs NZ 1st ODI Highlights: India beat New Zealand by 12 runs despite Bracewell scare | Sports News,The Indian Express

शुभमन गिल दोहरा शतक बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

रोहित शर्मा ने टॉस जीता और टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि रोहित शर्मा 34 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल के शानदार दोहरे शतक की बदौलत भारत 349 रन बनाने में कामयाब रहा। उन्होंने 149 गेंदों में 208 रन की पारी खेली। उनकी पारी में 19 चौके और नौ छक्के शामिल थे। इस मैच में गिल ने एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

India vs New Zealand: Shubman Gill youngest batter to hit ODI double hundred - India Today

गिल वनडे में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 23 साल की उम्र में यह कारनामा किया। इस मैच में हार्दिक पांड्या (28) और सूर्यकुमार यादव (31) ने भी शानदार बल्लेबाजी की। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिचेल और शिप्ले को दो-दो विकेट मिले। लोकी फर्ग्यूसन, टिकनर और सैंटनर को एक-एक विकेट मिला।

ब्रैसवेल की धमाकेदार पारी से न्यूजीलैंड जीत के काफी करीब

न्यूजीलैंड की पारी की बात करें तो 350 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत खराब रही। 28 रन के स्कोर पर कीवी टीम को पहल झटका लगा। इसके बाद लगातार विकेट गिरते चले गए और कोई बड़ी साझेदारी पनप नहीं पाई। एक समय न्यूजीलैंड टीम का स्कोर 131 पर 6 विकेट हो गया था। ऐसा लग रहा था कि भारत बड़े अंतर से न्यूजीलैंड को मात देगी, लेकिन ब्रेसवेल और सैंटनर ने मोर्चा संभाला। ब्रैसवेल ने 78 गेंद पर 140 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 10 छक्के लगाए, लेकिन उनका ये शतक बेकार चला गया।

Ire vs NZ 1st ODI 2022 - Michael Bracewell turns on Beast mode to script Malahide miracle

सातवीं विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी बनी

दोनों ने सातवें विकेट के लिए 102 गेंद पर 162 रनों की साझेदारी की। सैंटनर 45 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 20 रन बनाने थे। लेकिन शार्दुल ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। दरअसल, शार्दुल ने ब्रैसवेल को एलबीडब्ल्यू कर दिया और टीम इंडिया जीत गई। भले ही न्यूजीलैंड टीम जीत नहीं पाई लेकिन ब्रैसवेल ने इस ताबड़तोड़ पारी से सबका दिल जरूर जीत लिया। वहीं भारत की तरफ से सिराज ने 46 रन देकर 4 विकेट लिए। कुलदीप और शार्दुल को दो-दो विकेट मिले। हार्दिक और शमी को 1-1 विकेट मिले।

 

 

Share This:

Tags: IND vs NZ 1st ODI match indian cricket player Indian cricket team Michael Bracewell New Zealand Cricket Team ODI series Shubhman gill Double Century Team india
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.