बेंगलुरु: दुबई से मिलने आई एयर होस्टेस गर्लफ्रेंड को ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धक्का, जानें पूरा मामला

Boyfriend killed air hostress

बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में एक ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी एयरहोस्टेस गर्लफ्रेंड को इमारत से धक्का दे दिया। यह सनसनीखेज मामला 11 मार्च का है। बताया जा रहा है कि आरोपी ब्वॉयफ्रेंड एयरहोस्टेस से शादी नहीं करना चाहता था लेकिन मृतका उसपर शादी का दबाव बना रही थी। पुलिस ने बताया कि दोनों एक दूसरे से एक डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। मृतका की पहचान अर्चना 28 साल के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया है। आरोपी को गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

शादी न करने के लिए गर्लफ्रेंड को फेंका छत से  

पुलिस ने बताया कि अर्चना का अपने प्रेमी के साथ शादी को लेकर विवाद चल रहा था इस दौरान अर्चना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी तक दे दी। इसी बात से नाराज आरोपी युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को अपार्टमेंट की छत से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मृतका अर्चना के पिता को फोन करके बताया कि उनकी बेटी नशे की हालत में अपार्टमेंट की छत से गिर गई। पुलिस ने मृतका के माता-पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। माता-पिता ने अपनी बेटी के ब्वॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में महिला डॉक्टर की हत्या से सनसनी! बॉयफ्रेंड ने चाकुओं से गोदकर मार डाला, फिर फेसबुक पर लिखा…

आरोपी ने हत्याकांड को कबूला

यह घटना कोरमंगला इलाके में रेणुका रेजिडेंसी के परिसर में शुक्रवार आधी रात को हुई थी। यहां 28 साल की अर्चना को उसके प्रेमी ने इमारत से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि मृतका एक प्रतिष्ठित एयरलाइन कंपनी में काम करती थी। वहीं आरोपी युवक केरल का रहने वाला था और बेंगलुरु की किसी निजी कंपनी में काम करता था। दोनों एक दूसरे से डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे और करीब 6 महीने से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि, युवती उससे शादी करना चाहती थी लेकिन वह शादी करने से इनकार कर रहा था। इसी कारण दोनों के बीच विवाद होता रहता था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने टूटकर अपना जुर्म भी कबूल लिया।

 

Exit mobile version