Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनBoney Kapoor: अर्जुन कपूर के करियर को लेकर बोनी कपूर ने की...

Boney Kapoor: अर्जुन कपूर के करियर को लेकर बोनी कपूर ने की बात, एक्टर को बताया मजबूत

Boney Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने- माने फिल्ममेकर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मैदान को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में अजय देवगन और प्रियामणि एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इन दिनों बोनी कपूर फिल्म के प्रमोशन में जोरों-शोरों से लगे हुए हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान बोनी फिल्म ‘मैदान’ के अलावा अपने बेटे अर्जुन कपूर लेकर बात करते नजर आए।

उन्होंने अपनी पहली पत्नी मोना शौरी से अलग होने के वक्त को याद करते हुए अर्जुन को परिवार का सबसे मजबूत सदस्य करार दिया। साथ ही अभिनेता के करियर को लेकर भी बातचीत की।

reghtthht

बोनी ने की अर्जुन की तीरफ

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया चैनल से इंटरव्यू के दौरान बोनी कपूर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह परिवार में सबसे मजबूत है। हालांकि, जहां तक जिंदगी और करियर का सवाल है। वह फिलहाल उसके लिए उतार-चढ़ाव भरा है। किसी तरह की उथल-पुथल से गुजर रहे हैं’। बातचीत के दौरान बोनी ने दावा किया कि वे एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं और उनका सितारा भी बुलंद होगा।

बोनी कपूर ने माना कि अर्जुन ने माता-पिता का तलाक और फिर अपनी मां के निधन की कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन इसके बावजूद वह उन्होंने मजबूती दिखाई। बोनी ने कहा, ‘मैं मोना से अलग हो गया था, इसका खामियाजा उसे अपने स्कूल में भुगतना पड़ा। इसके बाद उनकी मां का निधन हो गया, जो एक बहुत मुश्किल दौरा था’।

fdfhhdhhtththtththh 1

बेटे के करियर को लेकर की बात

गौरतलब है कि अर्जुन के करियर को लेकर बोनी ने कहा, ‘अर्जुन में मजबूत बने रहने और खुद को संभालने की ताकत है। इतनी कठिनाई झेलने के बाद उसकी कुछ फिल्में नहीं चलीं, जो एक झटका है, लेकिन उसने खुद को संभाला और असफलताओं के बीच खुद को मजबूत बनाए रखा है। अर्जुन को बस एक सही मौका का इंतजार है।

उसने कुछ गलत चुनाव किए हैं, लेकिन उसका समय आएगा’। वहीं अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर निर्देशक रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर खान और जैकी श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वे वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के साथ नो एंट्री 2 में भी दिखाई देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular